×

Bhojpuri Sawan Song: सावन में आया खेसारी लाल का पहला गाना 'क्या बोलेगा जी? बोलबम', झूम रहे लोग, आप भी देखें

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना जैसै-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे शिव भक्त बोल बम (Bol Bam) की धुन पर थिकरते हुए नजर आ रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 6 July 2021 7:27 AM GMT (Updated on: 18 July 2021 5:57 PM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना जैसै-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे शिव भक्त बोल बम (Bol Bam) की धुन पर थिकरते हुए नजर आ रहे हैं। अभी से शिव भक्त बाबा भोले नाथ के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस पावन मौक पर भोजपुरी गायकार अपना-अपना सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special Song) रिलीज कर रहे हैं। जो वायरल होते ही गर्दा मचा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' (Kya Bolega Ji? Bol Bam)।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सावन गाना यूट्यूब के आदिशक्ति फिल्म्स चैनल पर 5 जुलाई 2021 को रिलीज किय गया हैं। वही खेसारी का गाना 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 23 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिनेमा की सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने आवाज दी हैं।

खेसारी लाल यादव और अंतरा की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि जैसे ही यें दोनों एक साथ गाना लेकर आते हैं इंटरनेट पर धूम मच जाता है। ये दोनों कई सुपरहिट गाना दे चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल के आस-पास कई कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। जो भगवान शिव में लीन हो चुके हैं। यह भोजपुरी सावन वीडियो सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बताते चले कि इस गान को लिखा है अखिलेश कश्यप ने। जबकि म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने और डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'नाच के मलकिनी' (Nach Ke Malkini) रिलीज हुआ था। जो काफी ट्रेंड में रहा। भोजपुरी गाना (bhojpuri gana) 'नाच के मलकिनी' को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (youtube) पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी का अवतार बिल्कुल अलग था। वहीं दूसरी ओर भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगडे (Pakhi Hegde) और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आग लगा दिया। ये दोनों एक्ट्रेस बहेद सेक्सी लग रही थी। इन तीनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

Shweta

Shweta

Next Story