×

Bhojpuri Sawan Song: रितेश पांडे का सावन गाना 'आज मोहे भंगिया पिलायी दो' मचा रहा धूम, देखिए Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन का धूम देखने को मिल रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 2 Aug 2021 10:00 AM GMT
रितेश पांडे
X

रितेश पांडे (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन का धूम देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सावन गाना रिलीज हो रहा है। सिंगर्स बाबा भोले के भक्ती करने में जुड गए हैं। इस बीच रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का सावन सॉन्ग रिलीज हुआ है। जो इंटरनेट पर छा गया है। इस भोजपुरी सावन सॉन्ग का नाम 'आज मोहे भंगिया पिलायी दो' (Aaj Mohe Bhangiya Pilayi Do) है।

बता दें कि रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'आज मोहे भंगिया पिलायी दो' सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ है। यह सावन भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को रिलीज हुआ अभी 7 घंटे हुए है लेकिन इस गाने ने अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में सभी लोग शिव की भक्ती में रमे हुए दिखाई दे रहे हैं।

रितेश पांडे का बोलबम सॉन्ग (Ritesh Pandey Bolbam song) 'आज मोहे भंगिया पिलायी दो' में अभिनेता दिनेश के साथ अभिनेत्री जया पांडे नजर आ रही है। एक तरफ दिनेश भोले बाबा का रोल प्ले कर रहे हैं तो दूसरी ओर जया पांडे गउरा के रोल में नजर आ रही है। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि भोजपुरी सावन सॉन्ग 'आज मोहे भंगिया पिलायी दो' में रितेश पांडे का साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है। इस गाने का लिरिक्स दिया है जेडी बहादुर ने और कोरियोग्राफी किया है लकी विश्वकर्मा ने। हाल ही में रितेश पांडे का भोजपुरी सावन सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस सावन सॉन्ग का नाम 'मरद मिलल गंजेड़ी' (marad milal ganjedi) था। जो युवाओं को काफी पसंद आया। यह सावन गाना रितेश पांडे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 20 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ था। इन गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में रितेश पांडे का लुक बहुत अलग देखने को मिला। रितेश पांडे इस भोजपुरी सावन सॉन्ग में एक गंजेड़ी पति का रोल प्ले करते हुए नजर आए। जो भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद भी आया।

Shweta

Shweta

Next Story