×

Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'घरही में शिव जी के' हुआ रिलीज, क्या आपने देखा Video?

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 3 Aug 2021 9:28 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। यहां तक पहुचने के लिए खेसारी लाल यादव ने बहुत संघर्ष किया हैं। अपनी एक्टिग और आवाज के दम पर यह रोतोंरात स्टार बन गए। खेसारी लाल के फैन फॉलोइंग मिलियन में हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'घरही में शिव जी के' (Gharahi Me Shiv Ji Ke) रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Ka Sawan Song) 'घरही में शिव जी के' (Gharahi Me Shiv Ji Ke) 3 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'घरही में शिव जी के' फैम म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका मौर्या ने आवाज दी हैं। यह सावन स्पेशल सॉन्ग घर-घर में गूंज रहा है। इस सावन सॉन्ग का लिरिक्स दिया है मुकेश यादव ने जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सावन सॉन्ग का कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

आपको बताते चलें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस सावन सॉन्ग का नाम है 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) । इस गाने को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। यह सॉन्ग अनिशा पांडे हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ गाया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। इन दोनों सिगर्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आया। वहीं इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

Shweta

Shweta

Next Story