×

Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल का गाना 'जागी जागी महादेव' मचा रहा धमाल, झूम रहे शिव भक्त, देखिए Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत में सबसे ज्यादा इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 8 Aug 2021 11:12 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत में सबसे ज्यादा इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज हो रहे हैं। अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना विदेशों में भी सुना जाता है। यहां तक पहुचने के लिए खेसारी लाल यादव ने बहुत मेहनत किए हैं। खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिग और आवाज के दम पर यह रोतों रात स्टार बन गए। खेसारी लाल के फैन फॉलोइंग मिलियन में हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'जागी जागी महादेव' (Jagi Jagi Mahadev) रिलीज किया गया है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रहा है।

सावन गीत 'जागी जागी महादेव' 7 अगस्त 2021 को जी म्यूजिक भोजपुरी के यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जो इंटरनेट पर छा गया है। इस सावन सॉन्ग को अब तक तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाला यादव के सावन वीडियो सॉन्ग में शिव भक्त झूमते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी का यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव का गाना 'जागी जागी महादेव' को म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और लिरिक्स लिखे हैं प्रभु विष्णुपुरी ने। जबकि इस गाने के डायरेक्टर है आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने। बता दें कि अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'दुल्हा दे दिहले ड्राईवरवा' (Dulha De Dihle Driverava) रिलीज हुआ था। जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला। यह गाना 4 अगस्त 2021 को रिलीज किया गया था। जो भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यह सावन गीत ( Sawan Geet) पीआरए फिल्म्स के ऑफिशिय यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) रिलीज हुआ था। वहीं इस भोजपुरी सॉन्ग का लिरिक्स दिया था मुकेश यादव ने। जबकि म्यूजिक दिया है रोशन सिंह ने और कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

खेसारी लाल यादव का ये भी है गाना

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) रिलीज हुआ था। जिसे लाख से अधिक व्यूज मिले। यह सॉन्ग अनिशा पांडे हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ गाया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। इन दोनों सिगर्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आया। वहीं इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

Shweta

Shweta

Next Story