×

Bhojpuri Sawan Song: अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'नागिन जी' मचा रहा तहलका, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होने वाला है इसका असर भोजपुरी जगत में अभी से देखने को मिल रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 July 2021 9:29 AM GMT
अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे
X

 अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होने वाला है इसका असर भोजपुरी जगत में अभी से देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक के बाद एक जबरदस्त सावन गीत रिलीज हो रहा है। इस बीच एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का सावन भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'नागिन जी' (Nagin Ji) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। यह वीडियो सॉन्ग शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी सावन गीत (Bhojpuri Sawan song) 'नागिन जी' इन दिनों ट्रेंड में चल रहा है। भोजपुरी सावन सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की जोड़ी नजर आ रही है। इन दिनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह सावन सॉन्ग आज यानी 21 जुलाई 2021 को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी सावन वीडियो सॉन्ग (Arvind Akela Kallu Ka Sawan Bhojpuri Video Song) 'नागिन जी' को गाया है खुद अभिनेता ने और उनका साथ दिया है सिंगर अंजली भारती (Anjali Bharti) ने। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है आशुतोष तिवारी ने और म्यूजिक दिया है डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने। यह गाना इस समय इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वहीं सावन सॉन्ग 'नागिन जी' अरविंद अकेला कल्लू और अकांक्षा दुबे पर बनाया गया है। इस गाने में दोनों की प्यारी सी नोक-झोक देखने को मिल रहा है। इस गाने में ये दोनों स्टार्स पति-पत्नी के रोल प्ले कर रहे हैं। और बाबा भोले से एक- दूसरे की शिकायत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पत्नी से परेशान पति उसे 'नागिन' कह रहा है।

बता दें कि हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी सावन वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस सावन सॉन्ग का नाम है 'महादेव वो खुश रहे' (Mahadev Wo Khus Rahe)। यह सावन सॉन्ग 17 जुलाई को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह गाना मिलियन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। जबकि लिरिक्स लिखा है अखिलेश कश्यप ने। जबकि सावन वीडियो सॉन्ग को म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। इस गाने को शिव भक्त खूब पसंद कर रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story