×

Bhojpuri Sawan Song: आते ही छा गया रितेश पांडे का पहला सावन सॉन्ग 'सावन बरसे', देखिए Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 July 2021 10:26 AM GMT
रितेश पांडे
X

रितेश पांडे ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। ये सभी गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। रितेश पांडे के गाने का क्रेज भोजपुरिया दर्शकों के बीच ज्यादा देखने को मिलता है। इस बीच रितेश पांडे का भोजपुरी सावन गाना 'सावन बरसे' (Sawan Barse) रिलीज हुआ है। जो युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि रितेश पांडे का सावन गाना 'सावन बरसे' 28 जुलाई 2021 को टीएफ म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। और खबर लिखे जाने तक इस गान को 16 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सावन गाना 'सावन बरसे' का लिरिक्स दिया है आलम दिलशाद ने जबकि म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने।

वहीं इस गाने का वीडियो डायरेक्ट है आशिया यादव और सुर दिया है रितेश पांडे ने। गौरतलब है कि हाल ही में रितेश पांडे का सावन गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'मरद मिलल गंजेड़ी' (marad milal ganjedi) था। यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आया। इस गाने को लाखों व्यूज मिले हैं।

रितेश पांडे इस सावन गाने में बिल्कुल अगल अंदाज में नजर आए थे। रितेश का यह अंदज लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस गाने में रितेश एक गंजेड़ी पति का रोल प्ले किए हैं। वहीं दूसरी ओर अपने पति की इस आदत से पत्नी परेशान हो गई है। और भोले बाबा से पति की शिकायत करती हुई नजर आई।

ये भी है गाना

अभी हाल ही में रितेश पांडे,अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और निधि झा (nidhi jha) का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस भोजपुरी गाना का नाम 'हंसलु त फंस गईलू' (Hanslu Ta Fans Gailu) हैं। वहीं इस गाने ने खूब धमाल मचाया। यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में तीनों ने दमदार एक्टिंग किया। यह भोजपुरी वीडियो गाना मस्ती से भरपूर है।

Shweta

Shweta

Next Story