×

Bhojpuri Sawan Song: समर सिंह का गाना 'सेन्हुरा सलामत रखिहा' हुआ रिलीज, सावन के महीने में बवाल मचा रहा यह Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है और इसका असर भोजपुरी जगत में देखने को मिल रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 27 July 2021 9:21 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है और इसका असर भोजपुरी जगत में देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिंगर्स बाबा भोले की अराधना में मगन हो गए हैं। आज सावन का दूसरा दिन है। और भोजपुरी स्टार्स एक से बढ़कर एक अपना-अपना सावन का गाना रिलीज कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार समर सिंह (Samar Singh) का सावन गाना 'सेन्हुरा लसलामत रखिहा' (Senhura Salamat Rakhiha) रिलीज हुआ है। इसके साथ ही इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

समर सिंह का सावन गाना (Samar Singh Ka Sawan Gana) ) 'सेन्हुरा लसलामत रखिहा' 26 जुलाई 2021 को समर फिल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ है। जिसे खबर लिखे जाने तक 24 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी सावन वीडियो सॉन्ग में समर सिंह देसी लुक में नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस बेहद प्यारी लद रही है। एक्ट्रेस ने कलरफुल साड़ी पहन रखी है जो उन्हों और भी ज्यादा हसीन बना रहा है।

भोजपुरी सावन सॉन्ग( Bhojpuri sawan song) 'सेन्हुरा लसलामत रखिहा' शिव भजन की थीम पर बेस्ड है। इस सावन सॉन्ग को लिखा है पवन परवाना ने। जबकि म्यूजिक दिया है आशीष विश्वकर्मा ने और म्यूज़िक अरेंजर है विशाल चौरसिया। वहीं दूसरी ओर मिक्स एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी बॉबी, प्रोडक्शन व क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव. एडिटर पप्पू और कोरियोग्राफर सन्दीप राज है।

हाल ही में समर सिंह का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। जिसका नाम 'पलंगिया कइले बा पागल' (Palangiya Kaile Ba Pagal) है। यह गाना युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दिया। भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'पलंगिया कइले बा पागल' 1 जून 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) नजर आई। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आया। इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पार कर दिया है। इस गाने को समर सिंह और अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने गाया। जबकि लिरिक्स लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। वहीं इस वीडियो सॉन्ग को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफर कुमार चन्दन हैं। बता दें कि इस डीजे सॉन्ग का प्रोडयूसर है मनोज मिश्रा, एडिटर है प्रशांत सिंह।

Shweta

Shweta

Next Story