×

Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'चाचा संगे चाची डोले हे' हुआ रिलीज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर भोजुरिया दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 13 Aug 2021 10:55 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव(डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर भोजुरिया दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। सावन का महीना चल रहा है और खेसारी लाल यादव एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग (Sawan Song) रिलीज कर रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग ( Khesari Lal Yadav Ka Sawan Song) 'चाचा संगे चाची डोले हे' (Chacha Sange Chachi Dole He) रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल का यह सावन गाना ( Sawan Gana) भोजपुरी इंडस्ट्री में गर्दा मचा रहा है।

खेसारी लाल के इस सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan special song) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना 11 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ था लेकिन अब तक इसे गाने को 13 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से खेसारी का सावन सॉन्ग चाचा संगे चाची डोले हे' मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।

सावन सॉन्ग 'चाचा संगे चाची डोले हे' यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को बिहार में सबसे ज्यादा सुना जा रहा है। यह गाना डीजे का पहला पसंदीदा गाना। यही वजह है कि इस एचडी सॉन्ग ने धूम मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल कावड़िये के अवतार में दिख रहे हैं। और उनकी को एक्ट्रेस उनके साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि इस गाने को प्रभु विश्वपुरी ने लिखा है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। वहीं आशीष सत्यार्थी ने गाने के निर्देशक हैं।

आपको बताते चलें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा'(Ganpati Bappa Gajbe Raur Pappa) वेब म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ था। इस गाने को लाखों व्यूज मिले हैं। यह गाना मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। वहीं खेसारी लाल यादव के गाने 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' का लिरिक्‍स प्रभुनाथ विष्‍णुपुरी ने लिखा था। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर आर्या शर्मा थे। पीआरओ रंजन सिन्‍हा (Ranjan Sinha) थे। वीडियो एडिटर आशीष सत्‍यार्थी थे।

Shweta

Shweta

Next Story