×

Bhojpuri Sawan Song: अंतरा सिंह प्रियंका का पहला सावन गाना 'सावन आया बादल छाया' रिलीज, देखें यहां Video

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 July 2021 12:26 PM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी गाना रिलीज हो रहा है। जो भोजपुरिया दर्शकों को क्रेजी कर रहा है। इस दौरान अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी सावन गाना (Antra Singh Priyanka Ka sawan Gana) 'सावन आया बादल छाया' (Sawan Aaya Badal Chhaya) रिलीज हुआ है जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

भोजपुरी गाना 'सावन आया बादल छाया' 29 जुलाई 2021 को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 24 हजार से अधिक व्यूज मिल चुका है। फिलहाल यह सावन गाना धीरे-धीरे मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।

बता दे की सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस समय एक से बढ़कर एक सावन भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। जिसमें अंतरा सिंह प्रियंका का गाना सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। भोजपुरी सावन सॉन्ग 'सावन आया बादल छाया' में अंतरा सिंह के साथ कई और कलाकार बाबा भोले की अराधना करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सावन सॉन्ग को लिखा है अर्जुन शर्मा ने। जबकि म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने और गाने के डायरेक्टर पवन पीसी हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' (Kya Bolega Ji? Bol Bam) है। यह गाना सावन पर बेस्ड है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया। और इस गाने में अंतरा और खेसारी की जोड़ी ने खूब धमाल भी किया। यही वजह रहा कि यह सावन सॉन्ग मिलियन का व्यूज मिल चुका है। लेकिन अब यह देखना है कि अंतरा सिंह प्रियंका का सावन वीडियो सॉन्ग कब तक मिलियन का आंकड़ा पर करता है।

Shweta

Shweta

Next Story