Bhojpuri Sawan Songs: सावन के महीने में सुने ये भक्ति गाने, खुश हो जायेंगे भगवान शिव

Bhojpuri Sawan Songs: यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इन भोजपुरी गानों को जरूर सुनना चाहिए, जिससे पूरा घर भक्तिमय हो जायेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 21 July 2024 1:40 PM GMT
Bhojpuri Sawan Songs
X

Bhojpuri Sawan Songs (Photo- Social Media)

Bhojpuri Sawan Songs: 22 जुलाई यानी कि कल से सावन शुरू हो रहा है, और सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुछ भी फंक्शन हो या फिर कोई भी त्योहार हो, चारों तरफ भोजपुरी गानों की ही धूम देखने को मिलती है। वहीं आज हम आपको यहां कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बिना भगवान शिव की भक्ति अधूरी है। यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इन भोजपुरी गानों को जरूर सुनना चाहिए, जिससे पूरा घर भक्तिमय हो जायेगा।

टॉप 5 सावन भोजपुरी सॉन्ग (Top 5 Sawan Songs)

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर तरह के गाने बनाएं जाते हैं, चाहे वह कोई त्योहार हो, कोई उत्सव हो, या फिर कुछ स्पेशल पर्व हो, आपको हर तरह के गाने सुनने को मिलेंगे। वहीं अब सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है, ऐसे में अब शिव की भक्ति में भक्तगण डूब जायेंगे। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन भोजपुरी गानों को जरूर सुने -

1. ले जात बाङू देवघर

सावन के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना "ले जात बाङू देवघर" सबसे बेस्ट है। इस गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रहीं हैं। वहीं गाने की बात करें तो पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने मिलकर ये गाना गाया है।

2. चूड़ी हरी हरी

ये भी भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना है, जो खास सावन महीने के लिए बनाया गया है। पवन सिंह का ये गाना सालों पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अब तक धमाल मचाए हुए है। इस गाने में पवन सिंह के साथ ही आस्था सिंह नजर आ रहीं हैं, जबकि गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है।

3. गेरुआ ओढ़निया

गेरुआ ओढ़निया गाना बेहद ही शानदार है, इस गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रहीं हैं। इस शानदार गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को सुन दर्शक भगवान भोले की भक्ति में झूम उठेंगे।

4. ऐ भोले बाबा

इस सावन यदि आप भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूब जाना चाहते हैं तो पवन सिंह का "ऐ भोले बाबा" गाना जरूर सुनिए, इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका महाराज नजर आ रहीं हैं। पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ ये गाना सुन दिल खुश हो जायेगा।

5. बाबा हो सुधार दिही

भगवान भोले बाबा की भक्ति में डूब जाने के लिए "बाबा हो सुधार दीही" गाना जरूर सुनें, इसे न केवल आप मन झूमने लगेगा, बल्कि आपका फेवरेट गाना भी बन जायेगा। ये गाना अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का है, जो इन दिनों यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story