×

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'दोकान लेजा फिरि में' मचा रहा बवाल, देखें वीडियो

भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) उर्फ 'कलुआ' का गाना हमेशा भोजपुरी दर्शकों के बीच धमाल मचाता हैं

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 7 Jun 2021 9:50 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) उर्फ 'कलुआ' का गाना हमेशा भोजपुरी दर्शकों के बीच धमाल मचाता हैं। कल्लू (Kallu) के सभी गाने इन दिनों यूट्यूब पर बहुत हिट हो रहे हैं। लोग कल्लू के गाना सुनना बहुत पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ वीडियो सॉन्ग ( Video Song) 'दोकान लेजा फिरि में' (Dokan Leja Firi Me) रिलीज हुआ हैं। इस नए वीडिया सॉन्ग में दोनों की दमदार जोड़ी देखा जा रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का यह गाना फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' (Shubh Ghadi Aayo) का वीडिया सॉन्ग हैं। नया गाना 'दोकान लेजा फिरि में' (Dokan Leja Firi Me) यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब देख रहे हैं। वहीं फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' कुछ दिन पहले रिलीज हुई। जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों का खूब पसंद भी आया। इसी फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह लीड रोल में है।

बता दें कि भोजपुरी गाना 'दोकान लेजा फिरि में' का कुछ दिन पहले ही ऑडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने प्यार दिया। इस वीडियो सॉन्ग में अक्षरा सिंह बेहद आकर्षक लग रही हैं। यह सुपरहिट गाना 6 जून 2021 को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने को 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

वहीं फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' का निर्देशक चंदन उपाध्याय ने किया है। जबकि लेखक आशुतोष सिंह हैं। वहीं फिल्म के संगीतकार है ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि, यादव राज, श्याम देहाती ने दिया हैं। बता दें कि इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह , बी आई बी बिजेंद्र, विनोद मिश्रा ,मटरू,मेहनाज श्रॉफ भी हैं। फिल्म के एडिटर गुरजेंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, डीओपी डी के शर्मा है। फिलहाल कल्लू और अक्षरा के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story