×

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' हुआ रिलीज, YouTube पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी ( Bhojpuri) मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग ( video song) रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 10 Jun 2021 9:25 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri Song: भोजपुरी ( Bhojpuri) मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग ( video song) रिलीज हो रहे हैं। खेसारी का नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' (Dugo Beer Manga Ke Pi Lehab) रिलीज हो चुका है। इस गाने ने इंटनेट पर गर्दा मचा दिया है।

भोजपुरी गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' (Dugo Beer Manga Ke Pi Lehab) आज ही रिलीज हुआ है और इस गाने को खबर लिखे जाने तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। खेसारी का यह गाना 2021 का सबसे सेक्सी गाने ( sexy song) में से एक है। खेसारी के इस गाने को एंजेल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

भोजपुरी दर्शको में खेसारी का अपना अलग ही जलवा है यही कारण है कि खेसारी के सभी गाना म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना अलग ही रिकॉर्ड बनाते हैं। खेसरी का गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' (Dugo Beer Manga Ke Pi Lehab) बहुत जल्द मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। इस गाने को खेसारी के साथ भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है। इन दोनों सिंगरों की ट्यूनिंग लोगों को खूब रास आ रहा है

भोजपुरी गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' में खेसारी के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस जोया खान (Zoya Khan) हैं। इस वीडिया सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री लोगों को खूब पंसद भी आ रही है। इस सुपरहिट गाने को म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने। जबकि लीरिक्स दिया है विजय चौहान ने। वहीं इस गाने के डाइरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' में खेसारी लोगों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। अभी बीते दिन पहले खेसारी और शिल्पी राज (Khesari Lal Yadav Shilpi Raj) का गाना 'डेकोरेशन' (Decoration) रिलीज हुआ था जिसने जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने को लोग खूब पंसद कर रह हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story