×

Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'मजनुआ पीटाता' हुआ वायरल , CM नीतीश कुमार के इस ट्वीट से प्रेरित होकर बनाया गाना

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'मजनुआ पीटाता' (Majanuaa Pitata) युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 8 Jun 2021 11:51 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2021 3:41 PM GMT)
Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना मजनुआ पीटाता हुआ वायरल , CM नीतीश कुमार के इस ट्वीट से प्रेरित होकर बनाया गाना
X

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं। पवन सिंह ने अपने फैंस को इस कोरोना काल में भी निराश नहीं किया। मंगलवार को पवन सिंह का एक और जबरदस्त गाना (Pawan Singh ka gana ) रिलीज़ हुआ है। पवन सिंह का नया गाना 'मजनुआ पीटाता' (Majanuaa Pitata) युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने की प्रेरणा एक्टर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ली है। क्यों चौक गए? दरअसल, बीते दिनों बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया था। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये लॉकडाउन को बढ़ाने के सम्बन्ध में ट्वीट किया था। जिसके बाद एक युवक ने सीएम को टैग करते हुए अपना दुःख प्रकट किया और लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी भी रुकवा दी जाए। जिससे प्रेरित होते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने इसे गाने का रूप दे दिया।

कुछ ही घंटों में मिले ढेरों लाइक्स

गाना 'मजनुआ पीटाता' (Majanuaa Pitata) दर्शकों के बीच रिलीज हो चूका है और तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें, पवन सिंह के इस गाने को बस कुछ ही घंटों में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है। 'मजनुआ पीटाता' (Majanuaa Pitata) गाने को यूट्यूब पर याशी फिल्म्स द्वारा रिलीज़ किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है साथ ही स्टार कास्ट में पल्लवी गिरी के साथ भी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं। ये गाना एक प्रेमी और प्रेमिका की कहानी पर बनाया गया है। प्रेमी किसी तरह से हिम्मत कर के अपनी प्रेमिका से मिलने उसके शादी वाले दिन आता है । जहां प्रेमिका के घरवाले उसे पीटते है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story