×

New Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' हुआ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग ( Video Song) रिलीज हो रहे हैं

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 7 Jun 2021 9:30 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटो सोशल मीडिया)

New Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग ( Video Song) रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में पवन के भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र (Pawan Putra) का गाना 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) रिलीज हुआ है। इस समय यह पवन सिंह का गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewari) हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh) का फुल वीडियो सॉन्ग 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस रोमांटिक गाने में पवन एक सीधे साधे व्यक्ति के रूप में दिखाए गए हैं। जबकि प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी पवन के लिए आपस में झगड़ा कर रही हैं। पवन सिंह इन दोनों लड़कियों के झगड़े में पूरी तरह फंस गए हैं। और अपना माथा पीट रहे हैं।

इस नए गाने में पवन सिहं के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और अल्का झा (Alka Jha) ने गाया है। यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खबू पसंद आ रहा है। पवन सिंह का गाना 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) में अभिनेत्री प्रियंका पंड़ित और प्रियंका रेवड़ी की जोड़ी कामल की लग रही हैं।


इन तीनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रहा हैं। भोजपुरी सेक्सी वीडियो सॉन्ग ( Bhojpuri Sexy Video Song) में पवन के साथ इन दोनों एक्ट्रेस का डांस देखने लायक है। प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी इस नए भोजपुरी गाने में बेहद हॉट लग रही है। दोनों अभिनेत्रियां जमकर ठुमके लगा रही हैं। पवन का भोजपुरी गाना 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' 6 जून 2021 को रिलीज हुए है और इस गाने को अबतक तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। यह सुपरहिट सॉन्ग बहुत जल्द मिलियन का आंकड़ा भी पार कर देगा। वहीं इस गाने के संगीतकार छोटे बाबा और आजाद सिंह गीतकार हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story