×

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं।पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) रिलीज हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 7 Jun 2021 12:44 PM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह का नया गाना (Pawan Singh ka gana) 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) रिलीज हुआ है। पवन का यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रहा है। पवन इस गाने में ठेले पर पुदीना बेचते हुए दिखाए गए हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) इस समय नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना 5 मई 2021 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। और इस गाने को अब तक 59 लाख से अधिक व्यूज मिला है। बहुत जल्द यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर जाएगा।

पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) बॉलीवुड के गानों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले पवन का गाना ओढनी के कोर ने नया रिकॉर्ड बनाया था। इस गाने ने मिलियन व्यूज का आंकड़ा पर कर लिया था। आपको बता दें कि पवन का नया गान 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) को भोजपुरी वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने आवाज दिया है। वहीं इस वीडियो सॉन्ग के गीतकार है कुंदन पांडे, अर्जुन अकेला। जबकि संगीत निर्देशक है प्रियांशु सिंह, और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में तकरीबन 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पवन ने कम से कम 100 से अधिक भोजपुरी एलबम में सिंगिंक और एक्टिंग कर चुके हैं। सबसे पहले पवन ने भोजपुरी एलबम 'ओढ़नियां वाली से' में सिंगिंक किया था। यह गाना सुपरहिट हुआ। और उसके बाद साल 2008 में पवन का भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ। जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। इस गाने ने पवन को रातोंरात स्टार बना दिया। यही से पवन के करियर की शुरुआत हुई।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story