×

New Bhojpuri Song: निशा दुबे और समर सिंह का गाना 'नथुनिया उतार लेवे दीं' हो रहा सुपरहिट, दोनो के रोमांस को लोग कर रहे पसंद

भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के रोमांस किंग समर सिंह (Samar Singh) का इन दिनों एक के बाद गाने रिलीज हो रहे हैं। समर का एक और गाना रिलीज हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 10 Jun 2021 10:28 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2021 10:32 AM GMT)
निशा और समर सिंह
X

निशा और समर सिंह (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

New Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के रोमांस किंग समर सिंह (Samar Singh) का इन दिनों एक के बाद गाने रिलीज हो रहे हैं। समर का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'नथुनिया उतार लेवे दीं' (Nathuniya Utar Leve Di) है। इस गाने में समर के साथ भोजपुरी क्वीन निशा दुबे (Nisha Dubey) रोमांस करते हुए नजर आ रही है।

भोजपुरी गाना 'नथुनिया उतार लेवे दीं' (Nathuniya Utar Leve Di) को पीआरए फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना 2 जून को रिलीज हुआ है। समर सिंह और निशा दुबे की जोड़ी को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। वीडिया सॉन्ग 'नथुनिया उतार लेवे दीं' को लोगों जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

वीडियो सॉन्ग में समर सिंह का रोमांस, अदाएं और स्टाइल देखने को मिल रहा है। यही नहीं एक्ट्रेस निशा दुबे भी समर से कम नहीं लग रही हैं। निशा इस सेक्सी गाने में और भी सेक्सी लग रही है। इन दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर आग लगा रही है। समर और निशा की केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद कर रही हैं। इस गाने को अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बताते चलें कि एक्टर और सिंगर समर सिंह का सभी गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आता है। भोजपुरी गाना 'नथुनिया उतार लेवे दीं' (Nathuniya Utar Leve Di) को समर और निशा ने आवाज दिए हैं। इस गाने को लिखा है आलोक यादव ने। वहीं म्यूजिक एडिआर आनंद ने दिया है। जबकि गाने का निर्देशक है संदीप राज।

बता दें कि समर सिंह का हाल ही में एक और वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था उस वीडिया सॉन्ग का नाम है 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' (Kakri Bhayil Ba Kamriya 2)। इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दिया था। वहीं इस सुपरहिट गाने में समर के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे नजर आयी थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story