×

Bhojpuri Song: 'लव वाला डोज' गाने में खेसारी और ऋतु ने किया गजब का रोमांस, आपने देखा क्या?

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा का रोमांस किंग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं। इस बीच खेसारी का भोजपुरी गाना 'लव वाला डोज़' (Love Wala Dose) रिलीज हो चुका है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Jun 2021 9:58 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2021 9:58 AM GMT)
खेसारी और ऋतु
X

खेसारी और ऋतु  (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा का रोमांस किंग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं। इस बीच खेसारी का भोजपुरी गाना 'लव वाला डोज़' (Love Wala Dose) रिलीज हो चुका है। मिनटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुका है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (video song) 'लव वाला डोज़' (Love Wala Dose) भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' (Baap Ji) का गान है। इस फिल्म में खेसारी लीड रोल में है। वहीं यह वीडियो सॉन्ग (video song) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी (Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाला के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस ऋतु सिंह (Ritu Singh) नजर आ रही है। इन दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। खेसारी लाल (Khesari Lal) का यह जैसे ही रिलीज हुआ फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

यह रोमांटिक सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें खेसारी लाल और ऋतु सिंह का डांस लोगों को दीवाना बन रहा है। वहीं ऋतु सिंह साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव अपने डांस स्टाइल से लोगों को रिझा रहे हैं।इस गाने में खेसारी और ऋतु सिंह (Khesari Lal Yadav Ritu Singh) की कैमेस्ट्री भोजपुरी दर्शकों को खूब लुभा रही है।

बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अलका झा (Alka Jha) ने आवाज दी हैं। सेक्सी सॉन्ग ( sexy song)'लव वाला डोज़' (Love Wala Dose) को लिखा है आजाद सिंह ने। जबकि ओम झा ने संगीत दिया है। वहीं इस गाने को अंत में फिल्म 'बाप जी' के ट्रेलर दिखाया गाया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि यह फिलम पूरा बाप और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव बेटा का रोल प्ले कर रहे है जबकि वहीं मनोज टाईगर पिता के रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म पूरा इंटरटेनिंग है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story