×

Khesari Lal Ke Gaane: 'सजके सवर के' गाना ने रिकॉर्ड किया कायम, 370 मिलियन लोगों ने देखा अब तक

भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के चुलबुल पांडे कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के पुराने गाने का आज भी क्रेज बना हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 12 Jun 2021 10:32 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2021 10:33 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Khesari Lal Ke Gaane: भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी के चुलबुल पांडे कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के पुराने गाने का आज भी क्रेज बना हुआ है। इस समय लोग बॉलीवुड गाने से ज्यादा भोजपुरी गाना (bhojpuri song) सुनना पसंद कर रहे हैं। इस बीच खेसारी का भोजपुरी गाना 'सजके सवर के' (Bhojpuri song 'Sajke Sawar Ke') इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। यह वीडियो सॉन्ग (video song) यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है।

भोजपुरी गाना (bhojpuri song) 'सजके सवर के' (Bhojpuri song 'Sajke Sawar Ke') को वेव म्यूजिक वर्ड पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस देखने को मिल रहा है। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में खेसारी का अंदाज बिल्कुल अलग है। वहीं दूसरी ओर काजल राघवानी इस गाने में पिंक साड़ी में कहर ढा रही हैं। काजल इस वीडियो सॉन्ग में अलग लुक में नजर आ रही है।

बता दें कि भोजपुरी गाना 'सजके सवर के' (Bhojpuri song 'Sajke Sawar Ke') को अब तक 37 करोड़ यानी 370 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में खेसारी लाल के साथ प्रियंक सिंह ने गाया हैं। वहीं इस सुपरहिट गाने को लिखा है आजाद सिंह ने। जबकि म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। यह गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। भोजपुरी गाना 'सजके सवर के' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि भोजपुरी गाना 'सजके सवर के' (Bhojpuri song 'Sajke Sawar Ke') 22 दिसंबर 2017 को रिलीज किया गया था। और इस गानो को 5 साल हो चुका है। लेकिन इसका क्रेज आज भी भोजपुरी दर्शकों को बीच बना हुआ है। यह गाना म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दिया है। इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story