Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का आया नया गाना "गंगा जमुनिया", लोगों को भा रही ये क्यूट केमिस्ट्री

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और स्टार सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू का नया गाना जिसका टाइटल "गंगा जमुनिया" दिया गया है। अरविंद अकेला का ये पॉपुलर सॉन्ग उनकी अपकमिंग फिल्म "प्रयागराज" का है।

Anushka Rati
Published on: 18 Oct 2022 8:05 AM GMT
Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का आया नया गाना गंगा जमुनिया, लोगों को भा रही ये क्यूट केमिस्ट्री
X

New release song Ganga Jamuniya (image: social media)

Bhojpuri Song: इन दिनों सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच भोजपुरी गाने और फिल्मों का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। अब से पहले जिस तरह का प्यार और सम्मान बॉलीवुड स्टार्स को मिलते थे या मिलते हैं वहीं प्यार और सम्मान अब भोजपुरी सेलिब्रिटीज को भी मिलने लगे हैं। एक वक्त था जब भोजपुरी फिल्में और गाने आते और चले भी जाते थे किसी को कुछ पता नहीं होता था क्योंकि पहले लोगों ने भोजपुरी गाने और फिल्मों को लेकर कुछ खास लगाव या क्रेज नहीं था।

अब तो आलम ऐसा है की लाखों की तादाद में लोग भोजपुरी स्टार्स के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों और गानों पर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसके साथ ही भोजपुरी के हर जेनर के गाने खासकर लव सॉन्ग्स और डीजे सॉन्ग्स। वहीं यंगस्टर्स की पसंद बनकर भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया है। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू अपने चाहने वाले के लिए हर जेनर के गाने लेकर अपने फैंस के लिए हर दूसरे हफ्ते हाजिर हो जाते हैं। जहां हाल ही में भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला की एक नया गाना दर्शकों के बीच छाया नजर आ रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू ने अपने इस नए गाने का टाइटल गंगा जमुनिया रखा है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं। गाने के वीडियो में यामिनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री दमदार दिखाई दे रही है। इस गाने पर दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर अरविंद अकेला के चाहने वाले इस गाने को जहां बेहद पसंद कर रहें है वहीं इस गाने को खूब वायरल भी कर रहे हैं। गाना गंगा जमुनिया को अरविंद अकेला कल्लू के साथ-साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। साथ ही इस गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा और साथ इसने रिकॉर्ड्स भी तोड़ने शुरू कर दिए हैं। देसी ठाठ दिखाते हुए अरविंद अकेला कल्लू खूब छाए हैं तो वहीं यामिनी सिंह भी लहंगा चोली पहने हुए बिजली गिरती नजर आ रहीं हैं। वहीं इस गाने को लाइक करने वालों गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। रिलीज के साथ ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story