×

Bhojpuri Video Song: गर्लफ्रेंड की याद में तड़पे भोजपुरी सिंगर नीलकमल ने गया शानदार गाना, देखें वीडियो

Bhojpuri New Video Song: भोजपुरी सॉन्ग "आखिरी विदाई" और ‘दिल तोहरो दुखाईल होइ’ के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर नील कमल सिंह फिर एक नया हिंदी सैड सॉन्ग लेकर आए हैं। भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने एक्ट्रेस खुशी तिवारी के साथ इस नए भोजपुरी गाने "जुदाई" में काम किया है

Anushka Rati
Published on: 17 Dec 2022 5:47 AM GMT
Bhojpuri Video Song: गर्लफ्रेंड की याद में तड़पे भोजपुरी सिंगर नीलकमल ने गया शानदार गाना, देखें वीडियो
X

New Hindi Sad Song "Judai" (image: social media)

Bhojpuri New Sad Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह जो अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं और आए दिन अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से अपने फैंस को इंप्रेस्ड करते नजर आतें हैं। जहां हाल ही के दिनों में सिंगर नीलम कमल सिंह ने कई भोजपुरी सैड सॉन्ग पर काम किया है और फैंस ने उनके सभी गानों को सराहा और अपना प्यार भी दिया है। इसी बीच अब नीलकमल सिंह का बेहद ही सेड सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसका टाइटल 'जुदाई' रखा गया है। हालांकि गाने के टाइटल से ही ये पता चलता है कि इस गाने में दो लवर्स एक दूसरे से जुदा होने वालें हैं और गाने में होता भी यही है।

देखिए ये गाना

इस नए भोजपुरी गाने में नीलकमल एक ऑटो ड्राइवर के किरदार में नजर आतें हैं जिसे एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन अफसोस की बात तो ये है की उस लड़की के साथ उनकी लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाती है। इस गाने को एक्ट्रेस खुशी तिवारी पर फिल्माया गया है जिनकी खूबसूरती उन्हें चाहने वाले दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने में सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से ये कहते हैं कि, 'तूने पाया क्या हमारा दिल तोड़के,,चले आते थे बुलाने पे ही दौड़ आते थे…फिर गए मुंह हमसे मोढ़के…गए आखिरी निशानी तुम छोड़के..अब सोता हूं हूं दुपट्टा तेरा ओढ़के जुदाई तेरी जान ले गई।' लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकीं हैं जबकि नीलकमल अब भी अपनी एक्स की यादों में खोए हुए दिखाई देते हैं।

यह नया सॉन्ग "जुदाई" सिंगर नीलकमल सिंह का एक ब्रेकअप सॉन्ग है जिसे उन्होंने भोजपुरी नहीं बल्कि हिंदी भाषा में गाया है। इस गाने के वीडियो में दोनों आर्टिस्टों ने बेहद कमाल के एक्सप्रेशन दियें हैं। जैसे ही नीलकमल सिंह अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देखते हैं तो उन्हें फिर से अपने पुराने दिनों की याद आ जाती है, तब वो ये कहते हैं, 'तुझे देखता हूं साथ किसी के और याद आती हैं पुराने किसी दौर की।' इस नए गाने की म्यूजिक और लिरिक्स सॉन्ग लवर्स के लिए काफी अच्छी साबित होगी। इस गाने को 16 दिसंबर 2022 को यूट्यूब चैनल सारे गामा भोजपुरी हम के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं और म्यूजिक आर जय किंग ने दिया है। इस गाने से पहले नीलकमल सिंह का सैड सॉन्ग 'आखिरी विदाई' रिलीज हुआ था जिसे नीलकमल सिंह ने वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए गाया और रिलीज किया था।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story