×

Bhojpuri Video Song: इन भोजपुरी सिंगर्स के अश्लील गानों ने मचाया था खूब बवाल, इस पॉपुलर सिंगर पर तो दर्ज हो गया था केस

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी के कुछ ऐसे गाने रहे हैं जिन्हे बेहद अश्लील होने का टैग मिला हुआ है। आज हम ऐसे ही भोजपुरी सिंगर्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आये हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Jan 2023 1:55 AM GMT
Bhojpuri Singers
X

Bhojpuri Singers (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Singers: जहाँ भोजपुरी इंडस्ट्री सभी के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है वहीँ भोजपुरी गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। जैसे ही कोई नया भोजपुरी गाना सामने आता है वैसे ही वो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगता है। अभी तक कई भोजपुरी गाने ऐसे रहे हैं जो लोगों की शादी और पार्टियों की जान बन जाते हैं। वहीँ भोजपुरी के कुछ ऐसे गाने भी रहे हैं जिन्हे बेहद अश्लील होने का टैग भी मिला हुआ है। आज हम ऐसे ही भोजपुरी सिंगर्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आये हैं जिन्हे आप अपने परिवार के साथ सुन भी नहीं सकते। चलिए एक नज़र डालते हैं उन सिंगर्स के ऐसे ही कुछ गानों पर।

अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी सिंगर्स

भोजपुरी इंडस्ट्री अपने बेबाक अंदाज़ के लिए अक्सर ट्रोल भी होती रही है वही इंडस्ट्री में कुछ ऐसे गाने भी हैं जो या तो डबल मीनिंग रहे हैं या फिर कुछ ज़्यादा ही अश्लील हैं। वहीँ भोजपुरी सिंगर्स भी ऐसे हैं जो इस तरह के गाने इसलिए भी गाते हैं जिससे उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज मिले। वहीँ इंडस्ट्री के कुछ सिंगर्स ऐसे भी रहे हैं जिनपर इस तरह के गाने गाने के आरोप पर केस भी दर्ज हो चुका है। वहीँ आज जो सिंगर्स की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आये हैं वो ऐसे जाने माने सिंगर्स हैं जिन्हे अश्लील गाने पर ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है।

पवन सिंह (Pawan Singh)

Pawan Singh (Image Credit-Social Media)

हमारी इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम है वो है भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का। पवन सिंह सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। साथ ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उनके कई गाने सुपरहिट रहे हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और उनका गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो जाता है। लेकिन कभी कभी उन्हें अपने गानों को लेकर ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ता है। पवन सिंह का एक गाना ऐसा था जिसने रिलीज़ होने के बाद उनकी खूब आलोचना भी करवाई। जिसके बोल थे 'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया', जिसके रिलीज़ होने के बाद उनके लिए ये कहा जाने लगा कि उनके इस गाने से समाज पर बुरा असर पड़ेगा।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

Khesari Lal Yadav (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री के एक और स्टार हैं खेसारी लाल यादव जिनको उनकी एक्टिंग डांस और गायकी के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग भी है साथ ही खेसारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। खेसारी को उनके गानों के लिए जहाँ सराहा जाता है वहीँ उन्हें ट्रोलर्स की तीखी बातें भी सुननी पड़ीं हैं। अपने गानों की वजह से उनपर केस भी दर्ज हो चुका है। दरअसल खेसारी के खिलाफ सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में केस दर्ज करवाया था। उनका गाना 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहरण देते हुए उन्हें अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया गया था और ये भी कहा गया था कि वो पैसा कमाने के लिए ऐसा करते हैं।

राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra)

Rakesh Mishra (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा भी हमारी इस लिस्ट में हैं। जिन्होंने कई भोजपुरी हिट गाने दिए हैं। वहीँ राकेश के कुछ ऐसे गाने हैं जिन्हे आप अपने परिवार के साथ बैठ कर सुन भी नहीं सकते। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। उनका गाना 'राजा तनी जाई न बहरिया' लोगों को काफी पसंद आया था। वहीँ एक समुदाय ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। इसके लिए कहा गया था कि इस गाने के बोल काफी अश्लील हैं।

चंदन चंचल (Chandan Chanchal)

Chandan Chanchal (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल को भी अपने गाने के लिए ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। उनका गाना 'देवरा ढोढ़ी चटना बा' का लोगों ने काफी विरोध किया था। इतना ही नहीं लोग इसके खिलाफ सड़कों पर भी उतर गए थे। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता ख़त्म करने के लिए लोगों ने आंदोलन तक चलाया था। लोगों का मानना था कि इस तरह के गाने भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद लोग गायक चन्दन के घर तक पहुंच गए और उनके पिता से सवाल करने लगे कि क्या आपके बेटे ने जो गाना गया है वो आपको सही लगता है? क्या कोई देवर अपने भाभी की ढोढ़ी चाटता है?

प्रियंका अंतरा सिंह (Priyanka Antara Singh)

Priyanka Antara Singh (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और सिंगर हैं जो काफी पॉपुलर हैं वो हैं प्रियंका अंतरा सिंह। उन्होंने भी कई ऐसे गाने गए जिसपर लोगों को आपत्ति हुई। वो भी अपने गानों के बोल को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story