×

Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिंगर कल्लू ने अपने नए गाने 'झाल' से मचाया कोहराम, मिले 2 मिलियन व्यूज

Bhojpuri New Song 2023: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने अपने नए साल 2023 की शुरुआत अपने पहले गाने से बवाल इंटरनेट पर बवाल मचाते हुए की है।

Anushka Rati
Published on: 3 Jan 2023 2:58 PM GMT
Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिंगर कल्लू ने अपने नए गाने झाल से मचाया कोहराम, मिले 2 मिलियन व्यूज
X

New Bhojpuri Song of 2023 (image: social media)

New Bhojpuri Trending Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज के साथ नए साल आगाज अपने धमाकेदार भोजपुरी गाने से किया है। यूथ जेनरेशन की पहली पसंद बने भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नए साल का पहला भोजपुरी गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और साथ ही ये गाना यूट्यूब पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है और इस गाने के रिलीज होने के कुछ ही देर में दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुकें हैं। कल्लू के इस नए भोजपुरी गाने को दर्शकों ने पूरे खुले दिल से अपनाया और इस गाने को काफी पसंद भी कर रहें हैं। इस गाने का टाइटल 'झाल' हैं और इस पर सिंगर एक्टर कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा ने बेहद हॉट परफॉर्मेंस दी है।

देखिए ये भोजपुरी गाना

इस नए भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'झाल' को सारेगामा हम के ऑफिशियल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में ये देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस श्वेता महारा इस गाने में अपनी हसीन अदाओं और अपनी कातिल निगाहों ने कहर बरपा रहीं हैं और अरविंद उनकी मटकती लचकती कमरिया को देखकर उनपर फिदा हो जाते हैं।

अपने इस गाने के हिट होने के साथ ही भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने अपने नए साल की शुरुआत पूरे जोश के साथ स्वागत किया। इस नए भोजपुरी गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने भी गाया है। बता दें कि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना इस साल का ये पहला सुपरहिट गाना है। जिसे दर्शकों ने अपना बेशुमार प्यार दिया है। इस गाने के राइटर जाहिद अख्तर हैं और इस गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है और गाने को लक्की विश्वकर्मा कोरियोग्राफर किया हैं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story