×

Bhojpuri Latest Gana: खेसारी ने भोजपुरी हसीना श्वेता को भेजा ऐसा मैसेज, घरवालों को चला पता, तो मच गया बवंडर

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी के हैंडसम हंक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Hit Gana) यूट्यूब पर धमाल मचाए रहते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sep 2023 11:45 AM GMT
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी के हैंडसम हंक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Hit Gana) यूट्यूब पर धमाल मचाए रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों का गाना रिलीज होते ही छा जाता है, तो कभी उनका सिंगल दर्शकों के बीच जबरदस्त गर्दा उड़ाता है। एक बार फिर उनका लेटेस्ट गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का टाइटल "माल के मोबाइल" (Bhojpuri Song Maal Ke Mobile) है।

आज ही रिलीज हुआ है खेसारी लाल यादव का ये धमाकेदार गाना

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Songs) का वीडियो सॉन्ग "माल के मोबाइल" (Maal Ke Mobile) आज ही अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी लाल यादव के सभी गानों की तरह ही यह भी रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस गाने पर रील भी बनाना शुरू कर दिया है।

अभिनेत्री श्वेता संग किया जबरदस्त डांस

खेसारी लाल यादव संग इस गाने में अभिनेत्री श्वेता महरा नजर आ रहीं हैं। खेसारी संग श्वेता की जुगलबंदी देखते बन रही है। गाना बेहद मजेदार है, जिसे एक बार देखने से आपका मन नहीं भरेगा। आप इस गाने को बार-बार देखना चाहेंगे। गाने में खेसारी और श्वेता का जबरदस्त रोमांस भी देखने को मिल रहा है, साथ ही साथ दोनों ने अपनी धांसू डांस परफॉर्मेंस भी दी है।

बताते चलें कि खेसारी और श्वेता के गाने "माल के मोबाइल" को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Bhojpuri Singer Shilpi Raj) ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है, लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक शुभम तिवारी ने कंपोज किया है। वहीं इसे रौशन सिंह ने बेहद ही शानदार अंदाज में फिल्माया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो जा रहें हैं, वहीं कमेंट कर गाने की खूब तारीफ भी कर रहें हैं। "माल के मोबाइल" गाने को ताबड़तोड़ व्यूज भी मिल रहें हैं, लगातार तेजी से व्यूज की संख्या बढ़ रही है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story