×

Bhojpuri Song: खेसारी संग आम्रपाली ने खूब लचकाई कमर, गाने ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड

Bhojpuri Song Apna Dil Ke: भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' का गाना 'अपना दिल के' को खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे पर फिल्माया गया था। जिसने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया था।

Shweta Srivastava
Published on: 17 Jun 2022 12:46 PM GMT
Amrapali Dubey and Khesari Lal Yadav
X

Amrapali Dubey and Khesari Lal Yadav (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song Apna Dil Ke : भोजपुरी इंडस्ट्री धीरे धीरे काफी आगे बढ़ती नज़र आ रही है वहीँ भोजपुरी स्टार्स भी केवल यूपी बिहार तक ही नहीं बल्कि उनकी लोकप्रियता विदेशों में भी है। वहीँ भोजपुरी गाने भी लोग सुनना क़ाफी पसंद करते हैं अब ऐसा ही एक गाना गर्दा उड़ा रहा है। जिसे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया था। जिसने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया था।

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' का गाना 'अपना दिल के' रिलीज़ होते ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था। इस गाने में खेसारी लाल रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। उनके साथ इस गाने में आम्रपाली दूबे नज़र आ रहीं हैं। जो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस गाने को रिलीज़ हुए भले ही काफी समय हो गया है लेकिन आज भी लोग इसे काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग काफी ज़बरदस्त है साथ ही आम्रपाली दूबे भी लाखों दिलों की धड़कन है ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। इस गाने को अभी तक 5,535,959 लोगों ने देखा है।

गाने में जहाँ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे काफी प्यारी नज़र आ रही हैं वहीँ खेसारी लाल भी रोमांटिक मूड में लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाना 'अपना दिल के' में दोनों का ही लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सुप्रिया चीरा ने अपनी आवाज़ से सजाया है। वहीँ गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस गाने के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story