×

सिर पर गमछा बांधे खेसरी लाल यादव ने बेचा बैंगन, प्रीति राज के साथ रोमांस करते आये नज़र

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। वहीँ अब उनका एक गाना ‘बैंगन लेला’ सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Jun 2022 3:35 PM GMT
Bhojpuri Song Baigan Lela
X

Bhojpuri Song Baigan Lela (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। वहीँ अब उनका एक गाना 'बैंगन लेला' सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। गाने ने रिलीज़ होते ही तहलका मचा दिया है। फिलहाल गाने के आने के कुछ ही देर बाद इसके व्यूज में काफी ज़्यादा इज़ाफ़ा हुआ है।

खेसारी लाल यादव भोजुपरी इंडस्ट्री में अपना दबदबा रखते हैं। उनका कोई भी गाना आते ही हिट हो जाता है। ऐसा ही कुछ उनके इस गाने के साथ भी हुआ जब उनका गाना 'बैंगन लेला आते ही बेहद देखा जा रहा है। कुछ ही समय में इस गाने को 4,058,191 बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल काफी अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। हर कोई इस गाने को देखने के बाद बस उन्ही की तारीफ करता नज़र आ रहा है। खेसारी लाल यादव वीडियो में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उनके साथ इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रीति राज (Preeti Raj) हैं जो अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतती नज़र आ रही हैं। आपको बता दें लाखों दिलों की धड़कन खेसारी लाल इस वीडियो में बैंगन बेचने वाले बने हुए हैं। गाने में खेसरी का ये लुक और अंदाज़ सभी को पसंद आ रहा है।

वीडियो में खेसारी लाल यादव सिर पर गमछा बांधे हुए यहीं और वो गली गली बैंगन बेचते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका दिलकश अंदाज़ उनके फैंस को दीवाना कर रहा है।

आपको बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ सुरों से सजाया है। इस गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है साथ ही लिरिक्स पवन पांडे के हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story