TRENDING TAGS :
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव पड़ चढ़ा होली का सुरूर, यामिनी सिंह को रंग लगते वीडियो हुआ वायरल!
Bhojpuri Holi Song: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होली के मौके पर धड़ाधड़ गाने रिलीज़ कर रहे हैं। आप भी देखिये खेसारी लाल और यामिनी सिंह का ये ज़बरदस्त वीडियो।
Bhojpuri Holi Song (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Holi Song: कुछ दिनों के बाद होली का त्यौहार आ जायेगा वहीँ इसकी तैयारियां तो काफी समय पहले से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जहाँ सभी होली के रंग में रंगने के लिए तैयार हैं तो फिर हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री कैसे इसमें पीछे रह सकती है। होली के भोजपुरी गानों के बिना तो होली का सुरूर ही नहीं चढ़ता और हम भी आपके लिए होली के नए पुराने सभी गानों को लेकर आते रहे हैं तो इसी क्रम में आज एक और गाने को आपकी होली सांग्स की प्लेलिस्ट में जोड़ते हैं।
भोजपुरी होली सांग
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होली के मौके पर धड़ाधड़ गाने रिलीज़ कर रहे हैं। जहाँ लोग उनकी एक्टिंग के फैन हैं वहीँ उनकी डांसिंग और सिंगिंग के भी लोग दीवाने हैं। वो अक्सर अपने बेहतरीन गानों से सभी को दंग कर देते हैं साथ ही इस होली खेसारी ने बैक टू बैक कई होली की मस्ती में डूबे गानों को रिलीज़ किया है। वहीँ उनका एक और लेटेस्ट रिलीज़ होली सांग इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गए में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ थिरकते नज़र आ रहे हैं। गाने को पवन पांडे ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त वीडियो।
खेसारी लाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस से हमेशा लाइव आकर या अपनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से जुड़े रहते हैं। वहीँ भोजपुरी एक्टर खेसारी की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वो पॉपुलर हिंदी रियलिटी शो बिग बॉस में भी कंटेस्टेंट के तौर पर आ चुकें हैं जिससे उन्हें काफी ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा वो कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुके हैं।
अभिनय के अलावा, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी गायन प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं और कई हिट ट्रैक के साथ अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं। वहीँ अब, खेसारी ने जल्द आने वाले त्योहार होली के लिए एक नया ट्रैक 'भगिनवा के फुआ' जारी किया है। इसे नेहा राज और खुद अभिनेता ने गाया है। वीडियो में वो भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को पवन पांडे ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, खेसारी की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं 'संघर्ष 2', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'बोल राधा बोल' और 'बापजी' जिसमे उनकी को -स्टार होंगीं काजल राघवानी।