×

Bhojpuri Song Kajra: सोशल मीडिया पर Khesari और Shilpi Raj की जोड़ी आई पसंद, आपने सुना है ये गीत ?

Bhojpuri Song Kajra: कजरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है,इसमें खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज एक साथ दिखेंगे।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 29 March 2022 11:01 AM GMT (Updated on: 29 March 2022 11:16 AM GMT)
Bhojpuri Song Kajra
X

Bhojpuri Song Kajra(फोटो सांभर-सोशल मीडिया) 

Khesari Lal Yadav Song Kajra: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) भोजपुरी इंडस्ट्री के वो चमकते सितारे हैं जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।उनकी फिल्म 'लिट्टी चोखा' को जहाँ आधा दर्जन से भी ज़्यादा अवार्ड्स मिलें थे वहीँ अब उनका एक गाना काफी ज़्यादा पॉपुलर हो गया है जहाँ उनके इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीँ आपको बता दें कि इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज नज़र आ रहीं हैं। दोनों का ये गाना 'कजरा' काफी ज़्यादा सुना जा रहा है साथ ही लोग रील्स बनाते भी दिख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव वैसे भी सोशल मीडिया पर छाय रहतें हैं और अपने हिट अंदाज़ के साथ लोगों को काफी ज़्यादा इंटरटेन करते रहतें हैं। उनकी फिल्में भी लोगों को काफी ज़्यादा पसंद आती हैं और उनके फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। खेसारी अपने फैंस के लिए हर मौके पर कुछ नया लेकर आतें हैं। अभी कुछ दिन पहले होली के मौके पर भी उनका बवाल करेंगे सांग काफी हिट हुआ था और अब वो फिर से कजरा गाना अपने फैंस के लिए लेकर आएं हैं जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी मिल रहा है।आप भी सुनिए ये गीत।

खेसारी लाल यादव के फैन पेज पर इसकी रील भी पोस्ट की गई।

खेसारी लाल का ये गाना काफी हिट हुआ है लोग रील बना कर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर रहे हैं। इसी के चलते खेसारी के एक फैन पेज द्वारा एक रील शेयर किया गया है। रील में इस गाने का ऑडियो लगा है, जिसके साथ खेसारी लाल की फोटो लगी हुई है। ये रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

लोग इस वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं ,खेसारी लाल और शिल्पी राज (Shilpi Raj) के फैंस को उनका ये वीडियो रील काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है। और देखते ही देखते ये ट्रेंड भी करने लगा है। वीडियो देख कर फैंस खेसारी लाल को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो भईया।' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर से ऊपर सॉन्ग।' इसके अलावा लोग इमोजीस भी शेयर करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'मेहंदी लगाकर रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'संघर्ष', 'कुली नंबर 1', 'मुकद्दर', 'भाग खेसारी भाग', 'डमरू', 'दबंग सरकार' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, शिल्पी राज भी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में 'भुकुर भुकुर' गाने से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी। उन्होंने 'जहर खा के मर जाइब हो', 'लइका पहिलका हा', 'नीली नीली अखियां', 'दू हाजरा लेके आजा स्टेज पा' समेत कई हिट गाने गाए हैं। लोग इस वीडियो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं,जिसकी वजह से अब ये गाना हिट हो गया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story