TRENDING TAGS :
Bhojpuri Song: खेसारी लाल नाराज हुए ईशा शर्मा से, बोले 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं'
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जिसमे वो एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ नज़र आ रहे हैं।
Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जिसमे वो एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ नज़र आ रहे हैं। ये गाना कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नज़र आ रहा है। गाने में खेसारी काफी अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं,वहीँ ईशा शर्मा भी खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं।
खेसारी लाल यादव का गाना 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' साल 2020 में आया था लेकिन आज भी लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं। जब ये गाना रिलीज़ हुआ था तब भी इसे काफी पसंद किया गया था और अब एक बार फिर इस गाने को लोग खूब देख और सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहाँ ये गाना जमकर ट्रेंड करता नज़र आ रहा है वहीँ लोगों को खेसारी और ईशा की केमिस्ट्री भी पसंद आ रह है।
गाने में खेसारी प्यार में हारे प्रेमी के रूप में नज़र आ रहे हैं और ईशा अपने लटके झटकों से उन्हें इग्नोर करती दिख रहीं हैं। इस गाने को खेसारी और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। वहीँ इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगीत और रैप ओम झा ने दिया है। खेसारी लाल यादव के गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपलोड किया है। वीडियो में 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने में खेसारी लाल यादव और ईशा शर्मा हैं। इस ट्रैक को अब तक 47,375 ,241 बार देखा जा चुका है।
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव ने 2012 में भोजपुरी हिट फिल्म 'साजन चले ससुराल' से प्रसिद्धि हासिल की थी। भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्टार को 4 जनवरी, 2017 को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। खेसारी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज़बरदस्त है साथ ही एक्टर और सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और समय समय पर अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।