×

Bhojpuri Song: पवन सिंह और निधि झा ने बढ़ाया तापमान, खूब किया हंगामा, वीडियो वायरल

Bhojpuri Song:पवन सिंह और निधि झा का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है आइये देखते हैं पवन सिंह और निधि झा का ये ज़बरदस्त सांग।।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Jun 2022 2:07 PM GMT
Bhojpuri Song Paani Bina Engine Dhanakta
X

Bhojpuri Song Paani Bina Engine Dhanakta (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने जहाँ अपनी एक्टिंग और सिंगिंग टैलेंट के बल पर भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बना ली है। वहीँ भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा भी किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है। उन्होंने ये मुकाम पवन सिंह के साथ काम करके हासिल किया है। अब फिलहाल दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दोनों का ये गाना वैसे तो काफी समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन ये एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। आइये देखते हैं पवन सिंह और निधि झा का ये ज़बरदस्त सांग।

जहाँ पवन सिंह अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं वहीँ निधि झा यश कुमार के साथ शादी की वजह से हॉट टॉपिक बनी हुईं हैं। दोनों की जोड़ी ज़बरदस्त है और अब दोनों का गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। इस सुपरहिट सांग 'पानी बिना इंजन धनकता के वीडियो को देखकर आप भी पसीने पसीने हो जायेंगे। ये गाना दोनों की ही ज़बरदस्त हिट फिल्म 'ग़दर' का है। जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। साथ ही पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया। आप भी देखिये दोनों की कमाल की केमिस्ट्री इस गाने में।

ये गाना 'पानी बिना इंजन धनकता' को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल हैं विनोद व्यास के साथ ही इसका संगीत ओम झा का है। फिल्म ग़दर के निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता और रवि सिंह राजपूत हैं और फिल्म का निर्देशन किया है रमाकांत प्रसाद ने। इस गाने को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसे अबतक 17,817,432 बार देखा जा चुका है।

फैंस इस वीडियो पर लाइक्स और ढेरों कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story