×

Bhojpuri Movie: पवन सिंह के फिल्म गदर के गाने 'तू सनम बेवफा हो गईल हो' ने मचाया बवाल,100 मिलियन पार हुआ

Bhojpuri Gana Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फिल्म गदर का दर्द भरा गाना 'तू सनम बेवफा हो गईल हो' ने यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है। जहां इस गाने को अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और इसमें भोजपुरी के पावर स्टार एक टूटे आशिक की तरह दिख रहे हैं।

Anushka Rati
Published on: 7 Nov 2022 4:42 AM GMT
Bhojpuri Movie: पवन सिंह के फिल्म गदर के गाने तू सनम बेवफा हो गईल हो ने मचाया बवाल,100 मिलियन पार हुआ
X

Tu Sanam Bewafa Ho Gayil Ho Song (image: social media)

Bhojpuri Songs 2022: आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं और पवन सिंह शुरुआत से ही उनका करियर ट्रैक पर रहा है। चाहे अभिनेता पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में कितनी ही उथल पुथल रही हो लेकिन पवन सिंह प्रोफेशनल तौर पर वे हमेशा ही मजबूत रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही बेहतर गायक भी हैं और यही वजह है उनके लगभग सभी गाने दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। हालांकि पवन सिंह के कुछ गाने काफी वल्गर भी होते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी गाने हैं जो दर्द को बयां करते हैं। साथ ही भोजपुरी फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद पवन सिंह अपने गानों से भी धमाल मचाते हैं। वहीं आज हम उनके एक दर्द भरे गाने का जिक्र कर रहे हैं जिसमें उनका दिल को गहरी घाव लगा हुआ है।

इसके साथ ही पवन सिंह के इस गाने का टाइटल 'तू सनम बेवफा हो गईल हो' है जिसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और इसमें भोजपुरी सुपरस्टार एक बिखरे आशिक की नजर आ रहे हैं। बता दें इस गाने को 5 साल पहले वेव म्यूजिक भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया था और अब इस गाने ने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। अब जब अभिनेता पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में समस्याएं चल रही हैं तब ये गाना खूब चर्चा में है। वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह काफी उदास और हताश नजर आ रहे है और ये गाना देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

दरअसल पवन सिंह का ये दर्द भरा गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'गदर' का है जिसमें पवन के साथ पवित्र पुनिया, मोनालिसा, निधि झा और शुभी शर्मा ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इस गाने 'तू सनम बेवफा हो गईलू हो' के वीडियो में एक्ट्रेस निधि झा और पवित्र पुनिया नजर आ रही है। इसके वीडियो को देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। बता दें कि इस गाने में प्यार में धोखा खाने के बाद पवन सिंह काफी टूटे हुए दिखते हैं और शराब की लत के शिकार हो जाते हैं। वहीं नशे में चूर पवन सिंह ने अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाते और अपनी गर्लफ्रेंड को बेवफा बताते हैं। वहीं इस गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इसके निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और इसके निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं.

वहीं आपके जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पिछले कुछ दिन से अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और कोर्ट केस को लेकर चर्चा में हैं। जहां दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में दोनों एक्स पति पत्नी बलिया के फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे जिसके बाद पता चला है कि पावर स्टार और उनके फैमिली के खिलाफ बलिया पुलिस ने जांच प्रोसेस को बंद करना का फैसला लिया है। अभिनेता की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना एवं गर्भपात कराने के आरोप लगाए थे।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story