×

Bhojpuri Gana: प्रियंका सिंह और नीलम गिरी का भोजपुरी गाना 'बहु बहु कहेली' लोगों को कर रहा मदहोश, देखें वीडियो

Bhojpuri Gana: कोरोना (corona) महामारी के बीच इन दिनों लगातार भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी के मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 May 2021 3:18 AM GMT (Updated on: 24 May 2021 8:05 AM GMT)
प्रियंका सिंह और  नीलम गिरी
X

प्रियंका सिंह और  नीलम गिरी (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana- कोरोना (corona) महामारी के बीच इन दिनों लगातार भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी के मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग 'बहु बहु कहेली' (Bahu Bahu Kaheli) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में प्रियंका सिंह और नीलम गिरी (Priyanka Singh-Neelam Giri) की जोड़ी गर्दा मचा दिया है।

यह वीडियो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जैसे ही यह वीडियो रिलीज हुआ इसने सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस वीडियो सॉन्ग में सिर्फ महिलाएं नजर आ रही है।

'बहु बहु कहेली' सॉन्ग के मेकर रत्नाकर कुमार है। इस गाने के बारे में रत्नाकर कहते हैं कि यह अबतक का सबसे बेहतरीन गानों में से एक है। जो महिला दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह वीडियो सॉन्ग महिला दर्शकों के बीच खूब सुर्खियों में है।

प्रियंका और नीलम के जोड़ी को लोग बहुत प्यार देते हैं। जैसी ही इन दोनों का कोई भी वीडियो सॉन्ग रिलीज होता है उसके साथ ही तेजी से वायरल भी हो जाता है। यह गाना को अबतक मिलियन्स से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस गाने के पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया इनके फैंस के लाइक और कमेंट आना शुरू हो गया। जैसे मानों लोग इनके गाने का बेसब्री से इंताजार कर रहे हो। इस वीडियो में नीलम बहु के रोल में दिखाई देने वाली हैं। जिसमें वह साड़ी पहनी हुई है। यह वीडियो सास और बहू के ऊपर बना है।


क्या कहा नीलम ने

आपको बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग के बारे में नीलम गिरी कहती है कि जब यह सॉन्ग उनको ऑफर हुआ वह झट से हां कर दी। क्योंकि उनके रोल पर प्रियंका की आवाज एकदम परफेक्ट है। प्रियंका के गाये हुए गाने युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रसिध्द है। गौरतलब है कि जब भी यह सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी कोई वीडियो सॉन्ग लेकर आती है, यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। 'बहु बहु कहेली' गीत में प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके गीतकार और संगीत कृष्णा बेदर्दी और आर्या शर्मा ने दिया हैं। इस वीडियो गाना के डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है। वीडियो सॉन्ग के कोरीयोग्राफर रितिक आरा और एडिट दीपक पंडित ने किया हैं।

Shweta

Shweta

Next Story