×

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और सपना चौहान के सबसे बोल्ड रोमांटिक गाने ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वीडियो मचा रहा धमाल

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी ऐक्ट्रेस सपना चौहान और खेसारी लाल यादव के एक गाने ने बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोनों का ये गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Jan 2023 4:51 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने काफी तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है और ये लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और आगे भी बढ़ रहा है। भोजपुरी कलाकार भी अपनी बेहतरीन फिल्मों और एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। ऐसे में भोजपुरी गाने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं। ऐसा ही एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे खेसारी लाल यादव और भोजपुरी ऐक्ट्रेस सपना चौहान नज़र आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का सबसे बोल्ड वीडियो सांग

भोजपुरी ऐक्ट्रेस सपना चौहान और खेसारी लाल यादव के एक गाने ने बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोनों का ये गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे सेक्सी वीडियो तक कह रहे हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

खेसारी लाल और सपना चौहान भोजपुरी इंडस्ट्री की दो जानी-मानी हस्तियां हैं। फैंस उन्हें टीवी पर देखना काफी पसंद करते हैं। वे किसी भी फिल्म या वीडियो में एक बेहतरीन टीम बनाते हैं। फैंस के लिए दोनों को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता। खेसारी और सपना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं साथ ही दोनों की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। खेसारी लाल यादव और सपना चौहान ने अपने फॉलोवर्स को कभी निराश नहीं होने दिया। वहीँ अब उनका लेटेस्ट वीडियो एक बार फिर से धमाल मचा रहा है।

इस गाने में दोनों भोजपुरी स्टार्स ने कई इंटिमेट सीन्स दिए हैं। दोनों वीडियो में जमकर रोमांस करते दिख रहे हैं। वहीँ इन्हे रोमांस करते देख फैंस के दिल भी धड़क रहे हैं। गाने के बोल हैं 'टमाटर गालखेसारी लाल यादव और सपना चौहान के सबसे बोल्ड रोमांटिक गाने ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वीडियो को बार बार देख रहे फैंस' ये गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सपना चौहान का सेंशुअस अवतार खेसारी लाल को बेकाबू कर रहा है। वायरल वीडियो में दोनों गजब का डांस कर रहे हैं। अब ये वीडियो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। फैंस बार बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

आपको बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया हैं। वहीँ ये गाना खेसारी और सपना चौहान पर फिल्माया गया है। इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया था और सिर्फ दो दिनों में इसे 2,502,048 बार देखा गया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story