×

Bhojpuri Video: इंस्टाग्राम पर भी चढ़ा भोजपुरिया रंग, 'पटना की लड़की पटेगी नहीं' का ओरिजनल वीडियो देखा है आपने?

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय ने जैसे ही भोजपुरी गाने का लगता है पटा लोगे गाने पर एक रील बनाई ये देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Feb 2023 3:05 PM GMT
Bhojpuri Song
X

 Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: इंस्टाग्राम पर आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री छाई हुई है। हर दिन भोजपुरी गाने यहाँ ट्रेंड कर रहे होते हैं। कई लोगों को सोशल मीडिया ने रातों रात स्टार तक बना दिया है। जहाँ ये प्लेटफार्म लोगों को पॉपुलैरिटी के ऊँचे शिखर पर पंहुचा रहा है वहीँ आज छोटे बड़े बूढ़े सभी रील्स पोस्ट करते नज़र आ रहे हैं। लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का ये एक सबसे आसान और सही तरीका भी लगता है। वहीँ भोजपुरी सांग हेलो कौन से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसपर न जाने कितने लोगों ने रील्स बनाई हैं।

पटना की लड़की पटेगी नहीं

भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय ने जैसे ही भोजपुरी गाने का लगता है पटा लोगे गाने पर एक रील बनाई ये देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी और सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी बाहर आ गयी। गाने के बोल 'तुमको का लगता है पटा लोगे, पटना के लइकी पटेगी नहीं, दिल्ली की दिल बेटा देगी नहीं, आरा के लइकी आर-पार कर देगी, दिलवा पे धांय-धांय वॉर कर देगी। ' जब एक्ट्रेस ने ये रील बनी थी तब से लेकर अभी तक लाखों करोड़ों लोग इसपर रील बना चुके हैं और भोजपुरी गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है।

मूल गाना भोजपुरी रैपर खुशबू तिवारी का (Bhojpuri Rap Song Pata Loge by Khushbu Tiwari)

ये गाना भोजपुरी रैपर खुशबू तिवारी का है। इसे लिखा है यादव राज ने साथ ही इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स का है। इसको कोरिओग्राफ किया है संदीप राज ने। इस गाने को 3 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story