×

Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका, दो साल के लिए बैन हुए सुपरस्टार

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने काम की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनें रहते हैं। उनकी दीवानगी सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक देखने को मिलती है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 13 Sep 2023 10:10 AM GMT
Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका, दो साल के लिए बैन हुए सुपरस्टार
X

Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने काम की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनें रहते हैं। उनकी दीवानगी सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि उनके लाखों करोड़ों फैंस हैं, जो उनसे इंस्पायर होते हैं। खेसारी अपने काम की वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेते हैं। अब फिर उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस को तगड़ा झटका लगेगा।

मुश्किल में फंसे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक तरफ जहां अपनी फिल्मों और गानों को लेकर छाएं रहते हैं, वहीं अब वह एक बड़ी मुश्किल में फंस चुके हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं और इसी चक्कर में उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ते हैं।


अब फिर उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है। दरअसल खेसारी को दिल्ली कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। दिल्ली कोर्ट ने खेसारी के ऊपर बैन लगा दिया है।

क्या है पूरा मामला

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को लेकर अबतक कई विवाद सामने आ चुके हैं। उनका एक विवाद ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के साथ भी चल रहा था। वहीं अब इसी मामले में दिल्ली कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। खेसारी लाल यादव के इस विवाद के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साल 2021 में खेसारी लाल यादव ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के साथ एक डील की थी, जिसके मुताबिक खेसारी लाल यादव को 30 महीनों में लगभग 200 गानों को आवाज देनी थी, लेकिन खेसारी लाल यादव ने अपने इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं किया, और फिर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी ने खेसारी पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। वहीं अब दिल्ली कोर्ट ने खेसारी के पक्ष में फैसला ना सुनाकर म्यूजिक कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है।


दिल्ली कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अब खेसारी लाल यादव को दो सालों तक सिर्फ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाना गाना होगा। इस कंपनी के अलावा खेसारी लाल यादव किसी और कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते। उन्हें कोर्ट ने बैन कर दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story