×

Manoj Tiwari ने पत्नी की 'गोद भराई' का वीडियो किया शेयर, 51 साल की उम्र में बनने वाले हैं पापा

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari :खबर है कि भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी के गोदभराई का वीडियो शेयर किया है।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Nov 2022 1:20 PM GMT
Bhojpuri Actor Manoj Tiwari
X

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari : भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी इस समय सुर्ख़ियों में हैं वो अपनी किसी फिल्म या राजनैतिक गतिविधियों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मनोज तिवारी से जुडी ये खबर जहाँ उनके फैंस के लिए खुशखबरी है वहीँ कई लोग इससे काफी हैरान भी हो गए हैं। खबर है कि एक्टर 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं।

मनोज तिवारी एक मल्टीटैलेंटेड इंसान हैं वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहाँ अपनी अलग पहचान रखते हैं वहीँ राजनीती में भी वो एक बेहतरीन वक्ता के रूप में सामने आते हैं। साथ ही साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है हर कोई ये जानना चाहता है कि एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है। वहीँ अब उनकी निजी ज़िन्दगी से जुडी एक खुशखबरी सामने आई है कि मनोज तिवारी जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

दरअसल मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है और साथ ही उन्होंने पत्नी के गोदभराई का वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है," 'कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बस महसूस कर सकते हैं..।' एक्टर के इस पोस्ट के शेयर करने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते नज़र आ रहे हैं। मनोज ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे उनकी वाइफ सुरभि लाल रंग के लहंगे में नज़र आ रहीं हैं। साथ ही इसमें उनका बेबी बंप साफ़ नज़र भी आ रहा है। साथ ही इस वीडियो में सुरभि और मनोज की पहली बेटी भी नज़र आ रहीं हैं जो बेहद क्यूट लग रहीं हैं।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटी है जिसका नाम रीती तिवारी है। लेकिन इसके कुछ साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। फिर मनोज ने कुछ समय बाद सुरभि से शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटी है। वहीँ अब मनोज जल्दी एक बार फिर पापा बनने जा रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story