×

Pawan Singh: इस दशहरा धमाका करेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, वजह जान, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता पवन सिंह का खूब राज चलता है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 21 Sep 2023 11:10 AM GMT
Pawan Singh Bhojpuri Film
X

Pawan Singh Bhojpuri Film (Photo- Social Media)

Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता पवन सिंह का खूब राज चलता है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के पॉवर स्टार यूं ही नहीं कहलाते, उन्होंने सालों से इंडस्ट्री में अपना जो योगदान दिया है, उसके आधार पर फैंस ने खुद ब खुद उन्हें पॉवर स्टार का नाम दे दिया है। एक तरह से देखा जाय तो पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की जान बन चुके हैं, उनकी फिल्में हों या गाने, दर्शक बड़ी ही उत्सुकता से देखते व सुनते हैं। इसी बीच पॉवर स्टार के फैंस के लिए एक बेहद ही शानदार खबर सामने आई हैं, जो यकीनन उनके फैंस का दिन बना देगी।

दशहरा पर धमाका करेंगे पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल यह गुड न्यूज उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हुई है। जी हां!! पवन सिंह ने ऐलान किया कि वह इस दशहरा अपनी एक फिल्म के जरिए धमाका करने जा रहें हैं।


पवन सिंह जिस तरह भोजपुरी पर्दे पर एक्टिव रहते हैं, उसी तरह वह सोशल मीडिया की दुनिया में भी काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। अब सुपरस्टार ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान करते हुए, सोशल मीडिया पर बेहद ही धमाकेदार पोस्टर भी रिवील कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।



दशहरा पर रिलीज होगी फिल्म

पवन सिंह की इस नई फिल्म के बारे में आपको डिटेल में बताएं तो इसका नाम "हर हर गंगे" है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए पॉवर स्टार ने कैप्शन में लिखा है, "संकट में पड़ी गंगा बड़ी उदास है। मां को फिर से भागीरथ की बड़ी तलाश है। आ रहल बानी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर।" फिल्म "हर हर गंगे" के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें पवन सिंह का बेहद ही दमदार अंदाज देखते को मिल रहा है। उनका यह लुक फिल्म "बाहुबली" के एक्टर प्रभास से मिलता-जुलता लग रहा है।

पवन सिंह के फैंस हुए एक्साइटेड

पवन सिंह के लाखों लोग दीवाने हैं, ऐसे में सामने आए इस फिल्म के पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बेहद बढ़ा दी है। कमेंट कर फैंस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "पहली बार कोई भोजपुरी फिल्म देखने का प्लान कर रहा हूं उम्मीद है भरोसा टूटेगा नहीं।" दूसरे ने लिखा, "भोजपुरी इंडस्ट्री का 100 करोड़ क्लब वाला मूवी।" तीसरे ने लिखा, "पहले दिन पहला शो देखने जाऊंगा।" वहीं कुछ फैंस तो पवन सिंह से ट्रेलर जल्द रिलीज करने की गुजारिश करते दिख रहे हैं। बताते चलें तो "हर हर गंगे" फिल्म का डायरेक्शन चंदन कन्हैया उपाध्याय ने किया है, जबकि अभय सिंह, ए के पांडेय और वाई आर वर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इस दशहरा सिनेमाघरों में बवाल मचाएगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story