×

Bhojpuri Latest Song: रिलीज हुआ पवन सिंह का बेहद धमाकेदार गाना, यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपने नए वीडियो सॉन्ग के जरिए धमाल मचाने वापस आ चुके हैं। सुपरस्टार का आज एक नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम "चल चल" है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2023 12:06 PM GMT
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपने नए वीडियो सॉन्ग के जरिए धमाल मचाने वापस आ चुके हैं। सुपरस्टार का आज एक नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम "चल चल" है। पवन सिंह पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहें हैं, कभी अपनी एक्टिंग का दम दिखाकर तो कभी अपनी गायकी का।

बेहद जबरदस्त है पवन सिंह का नया गाना "चल चल"

पवन सिंह रोजाना अपने गानों और फिल्मों के चलते लाइमलाइट में बनें रहते हैं, उनके हर गानों की बात ही कुछ और होती है, रिलीज होती ही, उनका नया गाना भी घंटों के अंदर दर्शकों के बीच छा जाता है। वहीं उनके हालिया रिलीज हुए गाने "चल चल" की बात करें तो यह भी लोगों के बीच जबरदस्त धूम मचाए हुए है, गाने की बीट इतनी जबरदस्त है कि पब्लिक झूमने पर मजबूर हो जा रही है।

पवन सिंह संग डिंपल सिंह ने उड़ाया गर्दा

"चल चल" वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी हसीना डिंपल सिंह नजर आ रहीं हैं। पवन सिंह संग डिंपल सिंह की जोड़ी खूब जच रही है, दोनों ने मिलकर गाने में तूफान ही ला दिया है। साथ ही साथ पवन और डिंपल के एनर्जी ने भरपूर डांस ने तो दर्शकों को झूमा ही दिया है। वाकई "चल चल" वीडियो सॉन्ग को सुनते ही आपकी पैर खुद ब खुद थिरकने लगेंगे, जिस तरह से ये गाना लोगों के गर्दा उड़ा रहा है, उसे देख तो यही लग रहा है कि अब आने वाली शादियों में ये गाना खूब बजने वाला है।

पवन सिंह ने दी गाने को अपनी दमदार आवाज

पवन सिंह के फैंस उनकी अदाकारी और डांस को जितना पसंद करते हैं, उतना ही उनकी आवाज भी फैंस की फेवरेट है, यही वजह है कि पवन सिंह द्वारा गाया हुआ हर गाना सुपरहिट हो जाता है। फिलहाल "चल चल" गाने की बात करें तो इसे पवन सिंह और शिवानी सिंह द्वारा गाया गया है, लिरक्स प्रिंस प्रियदर्शी के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। वहीं गाने के म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने। पवन सिंह और डिंपल सिंह के इस गाने को दर्शक बार-बार सुन रहें हैं, वहीं बहुत जल्द यह गाना मिलियन व्यूज पार करने वाला है। इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story