TRENDING TAGS :
Pawan Singh ने अपने दुश्मन को दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
Pawan Singh Post : पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ चुका है। आइए बताते हैं।
Pawan Singh Birthday Wish For Khesari Lal Yadav: पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वे भोजपुरी पर्दे पर छाएं हुए हैं, फैंस तो उनके पीछे पागल हैं, जहां एक तरफ भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का जबरदस्त डंका बजता है, वहीं दूसरी ओर पवन सिंह को लेकर अच्छी खासी कंट्रोवर्सी भी होती रहती है, जी हां! पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में ही कई एक्टर्स से पंगा ले चुके हैं, जिसमें से एक भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी हैं। वहीं अब आज पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ चुका है। आइए बताते हैं।
पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दी जन्मदिन की बधाई (Pawan Singh Post)
भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Film) का आज जन्मदिन है, खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर फैंस और भोजपुरी सेलेब्स सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की अनबन से तो आप सभी वाकिफ होंगे, दोनों के बीच अच्छी खासी दुश्मनी हो गई थी, लेकिन अब समय के साथ दोनों अपने गले शिकवे भूल चुके हैं, जी हां! हालांकि फिर भी दोनों भरी सभा में एक-दूसरे के लिए कुछ न कुछ बोल देते हैं, जो चर्चाओं में आ जाता है।
हालांकि आज अब खेसारी लाल यादव के जन्मदिन (Khesari Lal Yadav Birthday) पर पवन सिंह ने उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है, पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "मेरा प्यारा भाई खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। स्वस्थ रह मस्त रह, हमेशा छवले रह भाई हमार। हैप्पी बर्थडे भाई।" पवन सिंह द्वारा शेयर की गई फोटो में दोनों स्वैग अंदाज में नजर आ रहें हैं। पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं।