×

Bhojpuri Industry के मेगास्टार पवन सिंह कितने पढ़े-लिखे ये जानने के लिए देखिए कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के बारे में

Bhojpuri Star Pawan Singh: अपने कैरियर के शुरुआती स्ट्रगल के दिनों में पवन सिंह ने खूब पापड़ बेले हैं। भोजपुरी मेगास्टार पवन सिंह ने अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।

Anushka Rati
Published on: 22 Oct 2022 3:52 PM GMT
Bhojpuri Industry के मेगास्टार पवन सिंह कितने पढ़े-लिखे ये जानने के लिए देखिए कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के बारे में
X

Bhojpuri Industry Megastar (image: social media)

Pawan Singh: आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आज किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं। जहां पवन सिंह ने अपने लंबे फिल्मी करियर में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है वहीं पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिन्होंने दर्शकों से कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ छुपाकर नहीं रखी।

इसके साथ ही पवन सिंह के चाहने वाले जितनी दिलचस्पी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में दिखाते और रखते हैं, उतना ही इंटरेस्ट उनकी पर्सनल लाइफ में भी लेते हैं। एक तरफ रोजाना इंटरनेट पर वायरल होते पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर धूम मचाते नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने भाई की किताब से ₹10 चुराने वाले एक्टर पवन सिंह आज करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक बने हुए हैं। ऐसे में हमने सोचा की क्यों ना आपको भी पवन सिंह की लैविश लाइफस्टाइल से रूबरू करवाया जाए।

बता दें कि 36 साल की उम्र में पवन सिंह ने खूब शोहरत और पैसे कमाए हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म "रंगली चुनरिया तोहरे नाम से" साल 2007 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। साथ ही भोजपुरी सिनेमा पर राज करने वाले पवन सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई एचएनके हाई स्कूल से की है और पवन सिंह ने अपनी आगे की पढ़ाई महाराजा कॉलेज बिहार से की है।

वहीं बड़ी-बड़ी गाड़ियों के शौकीन पवन सिंह एक आलीशान बंगले के भी मालिक हैं। इसके साथ साथ पवन सिंह ने कड़ी मशक्कत करते हुए दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग जगह बनाई है। जिसकी वजह से आज हर तरफ पवन सिंह के नाम का डंका बजता नजर आता है। लेकिन स्ट्रगल और एरियां घिसने के दिनों में पवन सिंह ने खूब मेहनत किया हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story