×

Prabhu Ram Gana: प्राण प्रतिष्ठा से पहले वायरल हुआ पवन सिंह का ये गान, सुन राम लला की भक्ति में डूब जायेंगे आप

Prabhu Ram Gana: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपना नया गाना "प्रभु राम" रिलीज किया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगा है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jan 2024 3:20 PM GMT
Prabhu Ram Gana: प्राण प्रतिष्ठा से पहले वायरल हुआ पवन सिंह का ये गान, सुन राम लला की भक्ति में डूब जायेंगे आप
X

Prabhu Ram Gana: पूरे भारतवर्ष में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है, सिर्फ अयोध्या नगरी ही नहीं, बल्कि पूरा देश राम जी के स्वागत में सज गया है। 22 जनवरी का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, क्योंकि 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजित होने वाले हैं। सारी तैयारियां हो चुकीं हैं और अब तो लोग भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या नगरी में पहुंचने लगे हैं, वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा राम जी के आगमन की खुशी में कई गाने बनाएं जा रहें हैं, सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी राम की पर अबतक कई गाने रिलीज हो चुके हैं और अब इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपना नया गाना "प्रभु राम" रिलीज किया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगा है।

पवन सिंह का राम की भक्ति पर आधारित गाना रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरीन गाने बनते हैं, और फिर यूट्यूब पर खूब धमाल भी मचाते हैं। चाहे वो आइटम सॉन्ग हों, रोमांटिक सॉन्ग हों या फिर भक्तिमय गीत, भोजपुरी के हर गाने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं। अब जैसा कि पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ है तो ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा अबतक कई राम पर आधारित गाने बनाए जा चुके हैं, तो वहीं कुछ रिलीज भी हो रहें हैं। आज ही सुपरस्टार पवन सिंह का लेटेस्ट गाना "प्रभु राम" रिलीज हुआ है, जो दर्शकों का फेवरेट बना गया है।

राम की भक्ति में डूबे पवन सिंह

पवन सिंह के नए गाने "प्रभु राम" की बात करें, तो इसमें वह मंदिर बनाने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा करते दिख रहें हैं और फिर राम भक्ति में डूबे हुए हैं। पवन सिंह के इस गाने को सुन दर्शक खुशी से झूम उठे हैं, गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि लोग इसे बार-बार सुन रहें हैं। हाल ही में रिलीज हुआ "प्रभु राम" गाना बेहद ही शानदार है, जिसे पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि विनय बिहारी ने लिरिक्स लिखें हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिए हैं। पवन सिंह का यह गाना दर्शकों के दिलों को छू जा रहा है और जबरदस्त व्यूज भी मिल रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story