TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bhojpuri Gana: भोजपुरी की इस हॉट एक्ट्रेस संग फिर गर्दा उड़ाने को तैयार पवन सिंह

Bhojpuri 2024 Gana: एक बार फिर बहुत ही जल्द पवन सिंह दर्शकों के बीच गर्दा उड़ाने को तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने अपने आने वाले गाने से जुड़ा अपडेट साझा कर दिया है|

Shivani Tiwari
Published on: 19 Jun 2024 1:22 PM GMT
Bhojpuri 2024 Song
X

Bhojpuri 2024 Song (Photo- Social Media)

Bhojpuri 2024 Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, कभी अपने धमाकेदार गाने तो कभी अपनी फिल्मों के जरिए पवन सिंह धमाल मचाए रहते हैं और अब एक बार फिर बहुत ही जल्द पवन सिंह दर्शकों के बीच गर्दा उड़ाने को तैयार हैं, जी हां! क्योंकि उन्होंने अपने आने वाले गाने से जुड़ा अपडेट साझा कर दिया है, साथ ही गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है, आइए आपको बताते हैं।

पवन सिंह का नया गाना जल्द होगा रिलीज (Pawan Singh New Song)

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का जब भी कोई गाना रिलीज होता है, महीनों तक ट्रेंडिंग में रहता है, सिर्फ यही नहीं, फैंस के बीच खूब धमाल भी मचाता है, यूजर्स जमकर पवन सिंह के गानों पर Reels बनाते हैं। पवन सिंह के फैंस को हम बता दें कि बहुत ही जल्द पॉवर स्टार अपना एक नया गाना लेकर आ रहें हैं, जिसका नाम "साड़िया बुलूकिया" है।


पवन सिंह के साथ नजर आएंगी ये हॉट एक्ट्रेस (Pawan Singh Ka Hot Gana)

पवन सिंह जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं, उसी के साथ ही उनकी जोड़ी नंबर वन बन जाती है, वहीं उनके आने वाले गाने "साड़िया बुलूकिया" की बात करें तो इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी जगत की हॉट बाला क्वीन शालिनी के साथ ठुमका लगाएंगे। गाने के पोस्टर की बात करें तो उसमें पवन सिंह और क्वीन शालिनी सिंह को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इस गाने को पवन सिंह के साथ ही शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। हालांकि गाना किस दिन रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फैंस हुए एक्साइटेड (Pawan Singh Fans)

पवन सिंह ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने नए गाने से जुड़ी जानकारी साझा की, फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कमेंट बॉक्स कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। वहीं कुछ फैंस ने तो अभी से ही गाने को सुपरहिट घोषित कर दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story