Anant Ambani की शादी में भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने लगाया तड़का, गाया लॉलीपॉप गाना, देखें वीडियो

Pawan Singh At Anant Wedding: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी अनंत और राधिका की शादी परफॉर्मेंस करते देखा जा सकता है। जी हां! आइए आपको भी पवन सिंह का वीडियो दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 July 2024 9:43 AM GMT
Bhojpuri Star Pawan Singh At Anant Radhika Wedding
X

Bhojpuri Star Pawan Singh At Anant Radhika Wedding (Photo- Social Media)

Bhojpuri Star Pawan Singh At Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न अभी भी चल रहा है। पूरे सोशल मीडिया पर यदि किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ही है। जी हां! क्योंकि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिर्फ और सिर्फ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियोज ही वायरल हो रहें हैं, वहीं इसी बीच एक और वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh At Ambani Wedding Function) को भी अनंत और राधिका की शादी परफॉर्मेंस करते देखा जा सकता है। जी हां! आइए आपको भी पवन सिंह का वीडियो दिखाते हैं।

अनंत अंबानी की शादी में पवन सिंह ने गाया लॉलीपॉप गाना (Pawan Singh Performance At Anant Ambani Radhika Merchant Wedding)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भोजपुरी सितारों को इनवाइट किया गया या नहीं, सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हुई, वहीं अब भोजपुरी के पॉवर स्टार कहलाने वालें पवन सिंह (Pawan Singh Video) का वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें वह अंबानी के फंक्शन में अपने गानों का जोरदार तड़का लगाते दिख रहें हैं। जी हां! पवन सिंह के सामने आए इस वीडियो से यह साफ हो जाता है कि उन्हें भी अंबानी ने अनंत और राधिका की शादी में इनवाइट किया था।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Radhika Wedding)की शादी के फंक्शन से पवन सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें पवन सिंह अपना सुपरहिट गाना लॉलीपॉप गाते दिख रहें हैं, वहीं वहां मौजूद सभी सितारे उनके गाने पर खूब थिरक भी रहें हैं। यानी कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी गानों का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया। पवन सिंह इस दौरान क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story