×

Bhojpuri News: अब इस भोजपुरी हसीना के साथ पवन सिंह का चल रहा चक्कर, लीक हुई प्राइवेट तस्वीरें

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री की दुनिया से कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं, जिसे सुन लोग शॉक हो जाते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2023 8:19 AM GMT
Bhojpuri News: अब इस भोजपुरी हसीना के साथ पवन सिंह का चल रहा चक्कर, लीक हुई प्राइवेट तस्वीरें
X

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री की दुनिया से कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं, जिसे सुन लोग शॉक हो जाते हैं। ये सिर्फ भोजपुरी की दुनिया की ही बात नहीं है, बल्कि हर इंडस्ट्री की ही यही खासियत है, आए दिन कुछ ना कुछ शॉकिंग खबरें सामने आती रहती हैं। फिलहाल आज हम यहां भोजपुरी इंडस्ट्री की बात कर रहें हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी कई जाने माने सुपरस्टार हैं, जिनका जादू विदेशों में भी देखने को मिलता है। उन्हीं में से एक पॉवर स्टार पवन सिंह हैं। पवन सिंह जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ की भी चर्चा होती है। इसी बीच अभिनेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिसमें वह भोजपुरी की एक हसीना संग बेहद ही रोमांटिक पल बिताते दिखाई दे रहें हैं।

इस भोजपुरी हसीना संग पवन सिंह का चल रहा है चक्कर

पवन सिंह अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हेडलाइंस में बनें रहते है। अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और अब तो यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। बहुत जल्द पवन सिंह का उनकी पत्नी संग तलाक हो सकता है और इसी बीच सुपरस्टार पवन की एक बेहद ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसे देख आपको जोरदार झटका लगने वाला है।

दरअसल पवन सिंह की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह भोजपुरी की हसीना रानी संग रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। रानी की इस तस्वीर को देख फैंस के बीच कयासबाजी तेज हो गई है कि क्या पवन सिंह का अभिनेत्री रानी के साथ चक्कर चल रहा है।


क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई

पवन सिंह और रानी की इस तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है। बताते चलें कि इस तस्वीर को रानी ने खुद अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। भोजपुरी हसीना ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली में वह पवन सिंह के बेहद ही करीब दिख रहीं हैं, जबकि दूसरी फोटो में रानी और पवन सिंह के साथ कुछ और लोग भी दिखाई दे रहें हैं। अब हम आपको रानी और पवन सिंह की इस तस्वीर का सच बताएं तो ये दोनों शायद अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहें हैं और ये तस्वीर शूटिंग के दौरान ही ली गई है, जिसे रानी ने अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर दिया। रानी और पवन सिंह की ये तस्वीर देख फैंस उत्सुक हो गए हैं और अभी से ही म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story