×

Bhojpuri Hit Song: इस एक्ट्रेस की तस्वीर को चुपके से मोबाइल में निहारते नजर आए पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Hit Song: पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान हैं, महज उनके नाम से ही फिल्में और गाने हिट हो जाते हैं। पवन सिंह सालों से पर्दे पर अपना जलवा दिखाते आ रहें हैं और आज भी उनका जलवा बरकरार है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2023 7:29 PM GMT (Updated on: 10 May 2023 7:42 PM GMT)
Bhojpuri Hit Song: पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान हैं, महज उनके नाम से ही फिल्में और गाने हिट हो जाते हैं। पवन सिंह सालों से पर्दे पर अपना जलवा दिखाते आ रहें हैं और आज भी उनका जलवा बरकरार है। उनके गाने के आगे तो भोजपुरी दर्शकों को कुछ दिखाई ही नहीं देता।

पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

आज भी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहता है कि तभी उनका दूसरा गाना भी रिलीज हो जाता है। इसी तरह पवन सिंह अपने बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो के जरिए दर्शकों को झूमने पर मजबूर किए हुए हैं।

दिलचस्प बात तो यह है कि पवन सिंह के सिर्फ नए गाने ही नहीं बल्कि 4-5 साल पुराने गाने भी यूट्यूब के साथ ही और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग में रहते हैं। इसी बीच सुपरस्टार का एक बेहद ही रोमांटिक गाना "बलमुआ के गांव में" में यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

भोजपुरी की इस हसीना संग रोमांस फरमाते नजर आए पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह "बलमुआ के गांव में" गाने में भोजपुरी हसीना काजल राघवानी संग रोमांस फरमाते नजर आ रहें हैं। पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी के प्यार में इस कदर डूबे हुए हैं कि उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं दे रहा है। वहीं इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का रोमांटिक डांस भी देखने को मिल रहा है।

पवन सिंह ने दी गाने को अपनी आवाज

"बलमुआ के गांव में" गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखें हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है। बताते चलें कि यह गाना फिल्म "मैंने उनको सजन चुन लिया" का है, जिसे आज भी यूट्यूब पर दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहें हैं। दो साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 6.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story