×

Pawan Singh Video: पॉवर स्टार पवन ने भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज संग कर दिया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

Pawan Singh Video: पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी पर्दे पर अपना जबरदस्त जलवा दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 14 Sep 2023 9:13 AM GMT
Pawan Singh Video: पॉवर स्टार पवन ने भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज संग कर दिया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
X

Pawan Singh Video: पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी पर्दे पर अपना जबरदस्त जलवा दिखाते हैं। सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पवन सिंह का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। पवन सिंह का क्रेज फैंस के बीच बिलकुल वैसा है, जैसा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पीछे फैंस पागल हैं। पवन सिंह के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं, इसी बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज संग कुछ ऐसा कर रहें हैं कि सोशल मीडिया पर जोरों से उसकी चर्चा होने लग गई है।

शिल्पी राज संग ऐसा काम करते नजर आए पवन सिंह

पॉवर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज का एक वीडियो (Pawan Singh Video) सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को पवन सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। वीडियो में पवन सिंह और सिंगर शिल्पी राज दोनों ही दिखाई दे रहें हैं, ये दोनों भोजपुरी के एक हाल ही में रिलीज हुए गाने पर झूमते दिख रहे हैं।


पवन सिंह ने शिल्पी राज संग इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "धनिया ए जान सॉन्ग को आप सब ढेर सारा प्यार और दुलार दें। लव यू ऑल।"

वायरल हुआ पवन सिंह का ये वीडियो

पवन सिंह सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव नहीं रहते, लेकिन जब भी वह सोशल मीडिया पर कोई नया पोस्ट शेयर करते हैं तो फैंस के बीच तुरंत ही छा जाता है। फैंस को पवन सिंह के नए पोस्ट का बेहद इंतजार रहता है, रिकॉर्ड है उनके हर पोस्ट पर आपको हजारों लाइक्स और व्यूज जरूर देखने को मिलेंगे। वहीं अब उन्होंने जो अपना नया वीडियो शेयर किया है, उसपर फैंस टूट पड़े हैं। वीडियो में शिल्पी राज और पवन सिंह की जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। पवन सिंह के इस वीडियो को देख फैंस की उत्सुकता बेहद बढ़ गई है और वे धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं।

अपने गानों के जरिए छाए रहते हैं पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर ही अपने गानों के जरिए फैंस के बीच छाए रहते हैं। बैक टू बैक उनका गाना रिलीज होता रहता है, जो महीनों तक यूट्यूब पर गर्दा उड़ाए रहते है। फिलहाल अब उनका नया गाना "धनिया ए जान" रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, वहीं अब तो दर्शकों ने इस गाने पर रील भी बनना शुरू कर दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story