×

Bhojpuri Stars: ये हैं वो भोजपुरी स्टार्स जो कभी सड़कों पर लगाते थे ठेला, जीते थे गरीबी की ज़िन्दगी, आज हैं करोड़ों के मालिक

Bhojpuri Stars: आइये जानते हैं शोहरत और कामयाबी के इस मुकाम पर आने के लिए इन भोजपुरी सितारों पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव को कितना संघर्ष करना पड़ा है।

Shweta Srivastava
Published on: 31 Dec 2022 5:56 AM GMT
Bhojpuri Stars
X

Bhojpuri Stars (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri Stars: भोजपुरी इंडस्ट्री इस समय काफी बुलंदियों पर है और इसके पीछे है भोजपुरी स्टार्स की कड़ी मेहनत। आज पवन सिंह खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव का नाम आप सभी जानते हैं लेकिन इस नाम को शोहरत की सीढ़ियों पर पहुंचाया है इन स्टार्स की खुद की सालों की तपस्या ने। इस मुकाम तक आने के लिए इन सितारों ने कई मुश्किल भरे दिनों का भी सामना किया है।

भोजपुरी स्टार्स की स्ट्रगलिंग लाइफ

भोजपुरी स्टार्स आज भले ही एक सुपरस्टार की लग्जरी लाइफ जीते हों लेकिन वो इस मुकाम पर इतनी आसानी से नहीं आये बल्कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है जिसका नतीजा है कि आज हर कोई उन्हें जनता और पहचानता है। आइये जानते हैं शोहरत और कामयाबी के इस मुकाम पर आने के लिए इन सितारों को कितना संघर्ष करना पड़ा है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua)

Dinesh Lal Yadav Nirahua (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल आज भले ही लाखों दिलों की धड़कन हों लेकिन उन्होंने अपना बचपन काफी कम संसाधनों बिताया है। मिडिल क्लास फॅमिली से थे और कई ऐसी चीज़ों की कमी का उन्होंने सामना किया जिसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन आज वो एक सुपरस्टार हैं और सिंगिंग टैलेंट की वजह से न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में पसंद किये जाते हैं बल्कि अब वो एक नेता भी हैं।

रवि किशन (Ravi Kishan)

Ravi Kishan (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि किशन की स्ट्रगल की कहानी से तो लगभग हर कोई वाकिफ होगा खुद रवि भी कई बार इस बात का ज़िक्र कर चुके हैं कि वो एक गरीब परिवार से थे। शादी के जन्म तक भी उनके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं था लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री में सफलता दिलाई आज वो न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं बल्कि एक नेता के रूप में भी लोगों का खूब प्यार उन्हें मिलता है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

Khesari Lal Yadav (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में ये मुकाम कैसे हासिल किया। खेसारी दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे। वहीँ इस बात को खेसारी ने कभी किसी से नहीं छुपाया और वो अपने मुश्किल भरे दिनों को आज भी याद करते हैं। लेकिन अब वो एक सुपरस्टार हैं और लाखों फैंस उनके गाने और एक्टिंग के कायल हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh)

Pawan Singh (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री की पावर पवन सिंह आज भले ही एक लग्जरी लाइफ जी रहे हों लेकिन एक समय था जब वो मीलों तक साईकिल चला कर ही जाते थे। वहीँ आज वो अपने टैलेंट के दम पर इतनी दूर आ गए हैं कि बच्चा बच्चा उन्हें जनता है और उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है।

भोजपुरी स्टार्स की कहानी काफी प्रेरणादायक है जो ये साबित करती है कि अगर आप कुछ ठान लें तो एक न एक दिन वो आपको मिल ही जायेगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story