×

Year Ender 2022: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल रहें ट्रेंडिंग लिस्ट में, इस साल छाए रहें भोजपुरी स्टार्स

Year Ender 2022 Top Trend Bhojpuri Stars: यह साल 2022 भी अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। जहां दिसंबर के महीने की शुरुआत होते ही इस साल के रिव्यूज शुरू हो गईं हैं।

Anushka Rati
Published on: 13 Dec 2022 12:35 PM GMT
Year Ender 2022: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल रहें ट्रेंडिंग लिस्ट में, इस साल छाए रहें भोजपुरी स्टार्स
X

Year Ender 2022 Trending List (image: social media)

Year Ender 2022 Top Trend Bhojpuri Stars: दिसंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही साल के खत्म होने का एहसास होने लगता है और हर आने वाले साल में आमलोगों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को कुछ ना कुछ बेहतर होने की उम्मीद होती हैं। तो ऐसे में नए साल के आगाज से पहले हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो इस साल ट्रेंडिंग जोन में छाए रहें हैं। जिनके भोजपुरी गानों ने यूट्यूब पर काफी बवाल मचाया है। ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव, पावरस्टार पवन सिंह और रितेश पांडे के साथ कई सिंगर्स और एक्टर्स के लगभग सभी गाने ट्रेंड जोन में अपनी जगह बनाई रखीं हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से भोजपुरी स्टार अपने किस गाने की वजह ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए रहें।

देखिए ये ट्रेंडिंग भोजपुरी वीडियो गाने

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह कभी कभार ही भोजपुरी गाने लेकर आतें हैं और जब भी पवन सिंह अपना कोई गाना लेकर आए हैं तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचाते हैं। पवन सिंह ने इस साल 2022 की शुरुआत अपने एक धमाकेदार गाने 'आ जईहे पांच के' से की थी। पवन सिंह का ये गाना उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ था। इसके बाद पवन सिंह ने होली के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ एक गाना 'साड़ी से ताड़ी' लेकर आएं और अपने फैंस के दिलों पर छा गए थें और उनका ये गाना भी ट्रेंडिंग लिस्ट में भी पूरी तरह छाया रहा। इस गाने के बाद तो पवन सिंह ने कई हिट भोजपुरी गाने दिए। जिसमें शामिल हैं 'लाल घाघरा', 'कमरिया पतरे पतरे', 'हरी-हरी ओढ़नी'।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की प्रोफेशनल लाइफ के लिए ये साल बहुत ही खास रहा है। इस साल खेसारी लाल को जहां "ग्लोबल स्टार" जैसा एक नया टैग मिला। साथ ही खेसारी लाल हर महीने या फिर यूं कहें की हर हफ्ते वो अपने किसी ना किसी भोजपुरी गाने को लेकर ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाएं रखा है। खेसारी लाल के ट्रेंडिंग गानों की तो लिस्ट काफी लंबी है। ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार उनके गानों में 'दो घूंट', 'परदेसिया', 'हसीना', 'तबला', 'तेरे मेरे दरमियां', 'लाल घाघरा' जैसे गाने शामिल हैं। इन सभी गानों के अलावा खेसारी लाल हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ एक हरियाणीं गाने की वजह से भी काफी टाइम तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहें हैं।

समर सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के देसी कहे जाने वाले स्टार समर सिंह अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जातें हैं। समर सिंह ने भी इस साल ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाए हैं। इन गानों की लिस्ट में 'कमर में दरदिया उठता', 'कमर कमानी बा', 'काला काला चश्मा' जैसे कई गाने शामिल हैं, जो इस साल ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहा है।

नीलकमल सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर नीलकमल सिंह भी इस साल किसी से पीछे नहीं रहें। नीलकमल सिंह भले ही फिल्मों में काम नहीं करते हैं लेकिन अपने धमाकेदार भोजपुरी गानों से लाखों दिलों पर राज करतें हैं। इस साल 2022 में उनके भी कई गाने काफी ट्रेंड हुए हैं। इस लिस्ट में 'बहरिया सुता ये राजा', 'लागल झुलनिया के धक्का', 'बदनाम बेवफा', 'बलम कोका कोला पिला दs' जैसे गाने मौजूद हैं और अपने इन्हीं गानों की वजह से नीलकमल सिंह भी यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहें हैं। नीलकमल सिंह के गाने भी 100 मिलियन के क्लब में शामिल रहें हैं।

रितेश पांडे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे को आज के डेट में कौन नहीं जानता है। रितेश एक्टिंग और सिंगिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। रितेश पांडे भी इस साल यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में रहे छाए रहें हैं। अगर उनके गानों की बात की जाए तो उनके भी भोजपुरी गानों की लिस्ट लंबी है। इस लिस्ट में रितेश के 'पतरी कमरिया आए हाय', 'कमरिया हिलेला', 'बहिया जो हमरी पकड़ी', 'आवा मछरी बनावतानी' जैसे हिट गाने शामिल हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story