×

Bhojpuri Song: खेसारी लाल और नम्रता मल्ला का गाना "तबला" रिलीज, एक ही घंटे में लाखों व्यूज

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'तबला'एक घंटे पहले ही रिलीज किया गया है।

Anushka Rati
Published on: 1 Nov 2022 2:18 PM GMT
Bhojpuri Song: खेसारी लाल और नम्रता मल्ला का गाना तबला रिलीज, एक ही घंटे में लाखों व्यूज
X

Bhojpuri New Song (image: social media)

Khesari Lal Yadav Bhojpuri New Song: आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब अपने गानों और म्यूजिक एलबम्स के जरिए एक ट्रेंडिंग स्टार बन चुकें हैं। खेसारी लाल का कोई भी गाना रिलीज होता है तो वो बहुत ही तेजी और कमाल तरीके से हिट कर जाता है। लंबे समय तक एक्टर खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बने होते हैं। ऐसे में अब एक्टर का नया वीडियो सॉन्ग 'तबला' रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने "तबला" को दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि गाने में एक्टर खेसारी लाल के साथ एक बार फिर से बोल्ड और हॉट डांसर नम्रता मल्ला परफॉर्म कर रही हैं। दोनों को पहली बार खेसारी लाल का गाना 'दो घूंट' में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस ने जबरदस्त बोल्डनेस का तड़का लगाया है।

इसके साथ ही भोजपुरी गाना 'तबला' के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस नम्रात मल्ला कोठेवाली के लुक में हैं और खेसारी भी वहां मौजूद हैं। उनके साथ वो जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। इस गाने में इन दोनों कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के मिल रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सभी कलाकार व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं और इस गाने को सुनने के बाद किसी का भी मूड बदल सकता है। अगर आपका मूड किसी वजह से ऑफ है तो ये गाना आपके मूड को एकदम फ्रेश और लाइट कर देगी। बता दें कि दर्शकों को खेसारी लाल के इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। अब इस गाने के रिलीज होते ही उन सभी का इंतजार खत्म हो गया है। इस गाने को रिलीज होने के महज एक घंटे के अंदर ही साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इसे 80 हजार के करीब लोगों ने लाइक का बटन भी दिया है।

इसके साथ ही इस मुजरा स्पेशल गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दिया है। दोनों ही सिंगर्स ने कमाल का गाया है। इसे एक्ट्रेस नम्रता मल्ला पर फिल्माया गया है। इस गाने के राइटर डीके दीवाना हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वहीं इस वीडियो को डायरेक्टर सूरज काटोच ने डायरेक्ट किया हैं। इस गाने के एडिटर पी. शुभम बाबू और श्रीकांत हैं। आर्ट डायरेक्टर पुनीत कपूर हैं और कोरियोग्राफर गीता तमता हैं और साथ ही प्रोडक्शन नीतेश सिंह हैं।

इसके अलावा नम्रता मल्ला को इससे पहले पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाना 'लाल घाघरा' में नजर आई थीं। जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। उनके इस गाने ने यूट्यूब पर हड़कंप ही मचा दिया था। हर किसी ने इस गाने को काफी पसंद किया था और इसके बाद से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी गई है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story