×

Bhojpuri Song: मेघाश्री और खेसारी लाल के लेटेस्ट भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'रे लबरी भभरी ना खियइले' का वीडियो रिलीज किया गया है। यह नया गाना खेसारी लाल यादव और मेघश्री के भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' का है।

Anushka Rati
Published on: 1 Nov 2022 9:07 AM GMT
Bhojpuri Song: मेघाश्री और खेसारी लाल के लेटेस्ट भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, देखें वीडियो
X

Bol Radha Bol Bhojpuri Movie (image: social media)

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song- आपको बता दें कि ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' को हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसे बम्पर ओपनिंग मिली थी। वहीं इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला। साथ ही इस भोजपुरी फिल्म को इस साल दीपावली के अवसर पर पंजाब, उत्तर प्रदेश और मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जहां इस फिल्म के सिनेमाघरों में लगते ही दर्शकों का भारी हुजूम देखने के लिए मिला था। फिल्म के रिलीज के बाद अब इसका गाना 'रे लबरी भभरी ना खियइले' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहें हैं। साथ ही लोग इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना 'रे लबरी भभरी ना खियइले' के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मेघाश्री लीड रोल में नजर आ रही हैं। साथ ही इस गाने में दोनों ही स्टार्स जमकर डांस परफॉर्म कर रहें हैं। भोजपुरी गानों और फिल्मों में जहां अब तक खेसारी के साथ काजल राघवानी की जो जबरदस्त कैमिस्ट्री लोगों को देखने के लिए मिलती है, वो इस नए गाने में खेसारी की मेघाश्री के साथ कैमिस्ट्री कुछ खास नहीं दिख रही है।

साउथ की एक्ट्रेस मेघाश्री कहीं ना कहीं दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में असफल हो रही हैं। वहीं खेसारी की परफॉर्मेंस सभी को बेहद पसंद आ रही है। इंटरनेट पर लोग उनकी सिंगिंग और एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इस गाने को खेसारी के साथ सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दिया है। दोनों की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिरिसिस्ट और म्यूजिशियन कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस नए भोजपुरी गाने में इनकी जोड़ी आपको अच्छी तो लगेगी मगर कहीं ना कहीं आप खेसारी के साथ काजल राघवानी को मिस करने वाले हैं।

बता दें कि खेसारी और मेघाश्री के गाने को महज कुछ ही देर में लगभग डेढ़ लाख व्यूज मिल चुके हैं और 25 हजार से ज्यादा लाइक्स भी अब तक मिल चुके हैं। फिल्म 'बोल राधा बोल' के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं और इसके प्रोड्यूसर विजय कुमार यादव हैं। फिल्म के निर्माता विजय यादव हैं।

इसके साथ ही फिल्म के लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। मूवी बोल राधा बोल के गानों को प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह और छोटू यादव ने लिखा है। सिनेमेटोग्राफी आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है और पोस्ट प्रोडक्शन दिव्य ज्योति डिजिटल ने किया है।

अगर हम खेसारी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, खेसारी लाल यादव डायरेक्टर पराग पाटिल के साथ फिल्म 'संघर्ष 2' में भी काम कर रहे हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story