×

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी के रातों की नींद हो चुकी है गायब, इस वजह से परेशान है पूरा परिवार

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों फिर विवादों में फंसे हुए हैं। खेसारी लाल यादव का लगता है विवादों से गहरा नाता है, तभी तो एक के बाद एक विवादों में अभिनेता फंस जाते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 20 Sep 2023 9:15 AM GMT
Khesari Lal Yadav
X

Khesari Lal Yadav(Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों फिर विवादों में फंसे हुए हैं। खेसारी लाल यादव का लगता है विवादों से गहरा नाता है, तभी तो एक के बाद एक विवादों में अभिनेता फंस जाते हैं। अब खेसारी लाल यादव के साथ कुछ ऐसा हो गया है कि अभिनेता और उनके परिवार की रातों की नींद उड़ चुकी है, जी हां!! आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

बेहद परेशान हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव रात-दिन मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचें हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत कर खेसारी लाल यादव एक्टिंग में भी खूब नाम कमा चुके हैं। खेसारी की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को ही फैंस बेहद पसंद करते हैं, तभी तो आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते हैं।


हालांकि अब भोजपुरी के इस सुपरस्टार के सिर मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल खेसारी लाल यादव को हाल ही में दिल्ली कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया, जिसके बाद से ही अभिनेता और उनका परिवार इतना परेशान है कि वे ना तो चैन से सो पा रहें हैं और ना रह पा रहें हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि खेसारी लाल यादव का ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के साथ विवाद चल रहा था। इस म्यूजिक कंपनी ने खेसारी पर आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपने द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं किया, यहां तक की कंपनी ने उन्हें पैसे भी दे दिए, लेकिन इसके बावजूद खेसारी और उनकी टीम ने कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं किया। अभी हाल ही में इस मामले में दिल्ली कोर्ट ने खेसारी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उन्हें दो सालों के लिए बैन कर दिया, वह दो सालों तक किसी और कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकेंगे। वहीं अब इस मामले में खेसारी ने लाइव आकार अपना दुखड़ा रोया है।

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकार अपने फैंस को सच से रूबरू करवाया, साथ ही बताया कि इस मुद्दे की वजह से वो और उनका परिवार कितनी परेशानी में हैं। खेसारी लाल यादव कहते हैं कि मैंने और हमारी टीम ने किसी से कुछ भी पैसा नहीं लिया है, बस हमें टारगेट किया जा रहा है। खेसारी ने यह भी कहा कि अगर मैं गलत हूं तो महादेव मेरा इंसाफ करेंगे। साथ ही अपने लाइव में खेसारी ने यह भी बताया कि इस कारण वह और उनकी फैमिली टाइम से सो नहीं पा रहें हैं, खाना नहीं खा पा रहें हैं। खेसारी ने कहा कि वह तो 13-14 दिनों से सोए नहीं हैं।

यहां देखें वीडियो -

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story